नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सुनी 25 से अधिक लोगों की समस्यायें ट्रक दुर्घटना में घायल पति के इलाज हेतु रेडक्रास के माध्यम से सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सुनी 25 से अधिक लोगों की समस्यायें ट्रक दुर्घटना में घायल पति के इलाज हेतु रेडक्रास के माध्यम से सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सुनी 25 से अधिक लोगों की समस्यायें
ट्रक दुर्घटना में घायल पति के इलाज हेतु रेडक्रास के माध्यम से सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश

रायगढ़, 21 सितम्बर2020/ कलेक्टर श्री भीम सिंह से आज उनके कक्ष में 25 से अधिक लोगों ने मिलकर अपनी समस्यायें बताई। कलेक्टर श्री सिंह ने अलग-अलग व्यक्तियों की समस्यायें ध्यानपूर्वक सुनते हुये इनके आवेदनों की जांच कर निराकरण किये जाने के निर्देश दिये। छातामुड़ा बाइपास रोड निवासी श्रीमती खुशबू सिंह ने अपने पति श्री विकास सिंह की ट्रक दुर्घटना में घायल होने पर रायगढ़ और रायपुर में इलाज के खर्च हेतु कलेक्टर श्री सिंह के पास गुहार लगाई। कलेक्टर श्री सिंह ने आवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भेजते हुये रेडक्रास के माध्यम से नियमों में प्रावधान के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।


कलेक्टर श्री सिंह ने आवेदन प्रस्तुत करने वाले व्यक्तियों (पुरूष और महिला) द्वारा सौंपे गये आवेदनों में बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, स्कूल भवन के कमरा निर्माण कराने, राहत राशि प्रदान करने, सामुदायिक भवन निर्माण कराये जाने, नियमित कर्मचारी के समान मजदूरी प्रदान करने, स्वरोजगार के लिये बैंक ऋण प्रदाय करने, कंटेनमेंट जोन में दुकान खोलने, मृत शिक्षाकर्मी के पेंशन, ग्रेज्युटी, अवकाश नगदीकरण राशि भुगतान और स्थानांतरण निरस्त किये जाने के प्रकरण सम्मिलित थे। कलेक्टर श्री सिंह ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजने और जांचकर निराकरण करने के निर्देश दिये और उन्होंने इन आवेदनों पर की गई कार्यवाही से अवगत कराने के भी निर्देश दिये।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930