परस कोल कांड में बढ़ी सियासी हलचल, किसान नेता लल्लू सिंह ने परिवार को दिया समर्थन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
खरसिया परस कोल हत्या कांड : पुलिस कस्टडी में मौत के मामले में किसान नेता लल्लू सिंह पहुंचे पीड़ित परिवार के घर
परस कोल कांड में बढ़ी सियासी हलचल, किसान नेता लल्लू सिंह ने परिवार को दिया समर्थन
न्याय की मांग तेज: लल्लू सिंह ने कहा— पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं
खरसिया। खरसिया क्षेत्र के चर्चित परस कोल हत्या कांड में पुलिस कस्टडी के दौरान हुई मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर किसानों और सामाजिक संगठनों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। इसी कड़ी में किसान नेता लल्लू सिंह पीड़ित रमेश चौहान के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

किसान नेता लल्लू सिंह ने परिवार के सदस्यों से विस्तार से बातचीत की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे उनके साथ खड़े हैं और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
इस दौरान लल्लू सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में मौत होना बेहद गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
परिवार के सदस्यों ने भी अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें न्याय की उम्मीद है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
किसान नेता लल्लू सिंह ने आश्वासन दिया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा और पीड़ित परिवार के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की जाएगी।
इस दौरान गांव के कई लोग और परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





