नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खरसिया ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्था में द्वारा प्रेम और शांति के रंगों से सजी होली – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

खरसिया ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्था में द्वारा प्रेम और शांति के रंगों से सजी होली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खरसिया

खरसिया ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्था में द्वारा प्रेम और शांति के रंगों से सजी होली

“रंगों की यह होली हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग दिखाती है – माधुरी दीदी”

खरसिया – आज खरसिया स्थित ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय संस्था में होली का पावन पर्व अत्यंत आध्यात्मिक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बहनों एवं भाईयों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर प्रेम, शांति और

भाईचारे का संदेश दिया।
होली के इस विशेष अवसर पर संस्था की वरिष्ठ बहन माधुरी दीदी ने उपस्थित जनों को आध्यात्मिक रंगों से सराबोर करते हुए कहा कि सच्ची होली वही है, जिसमें मन के विकारों को जलाकर आत्मा को परमात्मा के ज्ञान के रंग में रंग दिया जाए।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने भोग प्रसाद ग्रहण किया वहीं टैरो कार्ड के माध्यम से शिव बाबा ने आध्यात्मिक संदेश दिया परमात्मा की स्मृति में रहकर होली मनाई गई। रंग-गुलाल के साथ-साथ सकारात्मक विचारों और मधुर गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा विश्व शांति की कामना की।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे। अंत में भोग प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

आरती वैष्णव ✍️

#HoliCelebration #BrahmaKumaris #Kharsia

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930