नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , करोड़ो खर्च के बावजूद 25 एकड़ का बंधवा तालाब का अस्तित्व खतरे मे…. निस्तारी एवं बेज़ुबान जानवरो के लिए गहराया संकट – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

करोड़ो खर्च के बावजूद 25 एकड़ का बंधवा तालाब का अस्तित्व खतरे मे…. निस्तारी एवं बेज़ुबान जानवरो के लिए गहराया संकट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खरसिया का ऐतिहासिक दिलदयाल सरोवर (बंधवा तालाब) संकट में!
खरसिया स्थित लगभग 25 एकड़ में फैला बंधवा तालाब, जिसे दिलदयाल सरोवर के नाम से जाना जाता है, आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। तालाब पूरी तरह जलकुंभियों से पट चुका है और शहर के नालों का गंदा पानी सीधे इसमें बह रहा है, जिससे जल प्रदूषण तेजी से बढ़ गया है।

करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद तालाब की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। कभी हजारों बेज़ुबान पशुओं के निस्तारी का प्रमुख साधन रहा यह तालाब अब लगभग बेकार हो चुका है। स्थानीय लोगों को निस्तारी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं छठ पर्व के लिए बना घाट भी बंद होने की स्थिति में है, जिससे धार्मिक आस्था पर भी असर पड़ रहा है।
नगरवासियों का कहना है कि समय रहते सफाई, जलकुंभियों की निकासी और नाले के गंदे पानी को रोकने की ठोस व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले समय में यह ऐतिहासिक तालाब पूरी तरह खत्म हो सकता है। अब जरूरत है कि संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि तत्काल ध्यान दें और तालाब के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए प्रभावी कदम उठाएं।
#खरसिया #बंधवा_तालाब #दिलदयाल_सरोवर #जल_संकट #SaveTalab #CleanLake #छठघाट #पर्यावरण_संरक्षण #CGNews #Raigarh #छत्तीसगढ़ #स्थानीय_समस्या #BreakingNews

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728