नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास 70 हजार रुपये से अधिक कीमत के गांजा के साथ दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास 70 हजार रुपये से अधिक कीमत के गांजा के साथ दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

🚨 ब्रेकिंग न्यूज | रायगढ़
रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास 70 हजार रुपये से अधिक कीमत के गांजा के साथ दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास थाना कोतरारोड़ एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को उस समय पकड़ा जब वे गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक मोहन भारद्वाज एवं उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त की टीम मौके पर पहुंची और तीनों संदेहियों की तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से 7.110 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70,000 रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सोनी चौहान (35), सुमन यादव (30) और वासुदेव साहू (25) बताए। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे 19 फरवरी 2026 को उड़ीसा से गांजा खरीदकर लाए थे और बिक्री की तैयारी में थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद राशि भी जब्त की है।
तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
#BreakingNews #RaigarhPolice #OperationAghaat #GanjaSeizure #NDPSAct #ChhattisgarhNews #CrimeNews #Raigarh #PoliceAction #CGNewsLive 🚨

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930