नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस का घेराव नहीं,हताशा और बौखलाहट का प्रदर्शन – विकास केड़िया – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कांग्रेस का घेराव नहीं,हताशा और बौखलाहट का प्रदर्शन – विकास केड़िया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कांग्रेस का घेराव नहीं,हताशा और बौखलाहट का प्रदर्शन – विकास केड़िया

*रायगढ़:-* नेशनल हेराल्ड प्रकरण में न्यायालय के स्पष्ट निर्णय के बाद कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यालय रायगढ़ के घेराव की घोषणा यह साबित करती है कि कांग्रेस आज भी संविधान,न्यायपालिका और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना नहीं सीख पाई है।यह बात भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ के जिला महामंत्री श्री विकास केड़िया ने जारी प्रेस बयान में कही।

श्री केड़िया ने कहा कि जब मामला न्यायालय में है और फैसला आ चुका है,तब सड़क पर उतरकर दबाव बनाने की राजनीति न्याय की लड़ाई नहीं, बल्कि अराजकता और राजनीतिक हताशा का प्रतीक है।कांग्रेस सत्यमेव जयते का नारा देकर आज सत्य की आड़ में असत्य,भ्रम और अव्यवस्था फैलाने का प्रयास कर रही है।
भाजपा कार्यालय का घेराव न तो लोकतांत्रिक है और न ही नैतिक, यह केवल अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने और जनता को गुमराह करने की नाकाम कोशिश है।

श्री केड़िया ने कांग्रेस को याद दिलाया कि आपातकाल लगाने वाली पार्टी,न्यायपालिका पर हमला करने वाली पार्टी,आज लोकतंत्र और संविधान की दुहाई दे रही है,जिसे जनता भली-भांति समझ चुकी है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा न धमकियों से डरती है,न घेराव की राजनीति से झुकती है।भाजपा के कार्यकर्ता कानून और संविधान में विश्वास रखते हैं,लेकिन अराजकता और दबाव की राजनीति का जवाब मजबूती और लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा।यदि कांग्रेस को न्याय चाहिए तो अदालत का रास्ता खुला है।सड़क पर हंगामा कर न फैसले बदले जा सकते हैं और न ही सत्य को दबाया जा सकता है।

अंत में श्री केड़िया ने कहा सत्य को परेशान किया जा सकता है, पर पराजित नहीं।भाजपा डटी है और डटी रहेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031