नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोटवारी जमीन मे जबरन पाट दिया फ्लाइ एस-कोटवार ने की कार्यवाही की मांग…. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कोटवारी जमीन मे जबरन पाट दिया फ्लाइ एस-कोटवार ने की कार्यवाही की मांग….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

📕कोटवारी जमीन मे जबरन पाट दिया फ्लाइ एस-कोटवार ने की कार्यवाही की मांग

*📕एसडीएम खरसिया को दिया लिखित आवेदन SKS प्रबंधन एवं ट्रांसपोर्टर के विरुद्ध कार्यवाही एवं क्षति पूर्ति की रखी मांग*

*📕खरसिया/छत्तीसगढ़* कहने को तो रायगढ़ जिले के पॉवर प्लांटो के पास फ्लाइ एस निपटारा के लिए एस डेक बनाया गया है। लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और हीं है। अधिकतर पॉवर प्लांटो के पास उद्योगो से निकलने वाले फ्लाइ एस के निपटारे के लिए कोई ठोस व्यवस्था नही है जिस कारण खरसिया विधानसभा सहित आसपास के इलाकों मे किसानो के खेतो एवं सड़को के किनारो मे जबरन फ्लाइ एस को बिना अनुमति के फेंक दिया जा रहा है। जिससे न सिर्फ क़ृषि भूमि बंजर हो रही है बल्कि फ़सल भी बर्बाद हो रहें है। सड़को के किनारो मे फेंके गए राखड़ के वजह से आये दिन दुर्घटना हो रही है। अनेको बेगूनाहो को उक्त फ्लाइ एस के कारण होनी वाली सड़क दुर्घटना से मौत का शिकार होना पढ़ता है।

ऐसा हीं ताज़ा मामला खरसिया तहसील से लगे ग्राम चोड़ा का है जहाँ कोटवारी भूमि पर जिसका खसरा नंबर 604 है जिसका रकबा 0.2140 हेक्टेयर है। फ़सल बर्बाद होने की लिखित शिकायत दिनांक 17/22/25 को कोटवार रविंद्र चौहान ने खरसिया एसडीएम कार्यालय पहुंच के किया है। उक्त शिकायत की प्रतिलिपि पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी, जिला कलेक्टर रायगढ़ एवं जिला पर्यावरण अधिकारी को भी प्रेषित किया है। शिकायत मे दोषी प्लांट प्रबंधन के विरुद्ध एवं संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुये फ़सल नुकसानी दिलाये जाने की बात कही है।
अब इस मामले पर विभाग क्या कार्यवाही करता है या फिर सिर्फ शिकायत पर लीपापोती कर दिया जाता है। यह तो वक्त हीं बताएगा फिलहाल लगातार खुले मे फ्लाइ एस फेंकने से लगातार दुर्घटना एवं प्रदूषण सामने आ रहें है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30