नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायगढ़ जिला स्तरीय कंवर समाज वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

रायगढ़ जिला स्तरीय कंवर समाज वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

📕रायगढ़ जिला स्तरीय कंवर समाज वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि


रायपुर. माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रायपुर स्थित निवास पर अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज जिला रायगढ़ के सामाजिक पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में राजकुमार पैंकरा, रामकुमार साय, नंदकुमार साय पैंकरा (लैलूंगा), शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय को आगामी 2 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कंवर समाज वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय समाजों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में निरंतर सहभागिता के लिए जाने जाते हैं। वे राज्य के आदिवासी समुदायों के उत्थान, सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कंवर समाज के इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री का आगमन समाज के लिए सम्मान का विषय होगा, जो सामाजिक एकता, सद्भाव और प्रदेश में जनजातीय समाजों के विकास की दिशा में सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930