नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , IG रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, SI की पत्नी ने की शिकायत, अफसर ने कहा- ‘ब्लैकमेल कर रही…वहीं पीड़िता ने डिजिटल साक्ष्य होने का दावा किया, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

IG रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, SI की पत्नी ने की शिकायत, अफसर ने कहा- ‘ब्लैकमेल कर रही…वहीं पीड़िता ने डिजिटल साक्ष्य होने का दावा किया, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर

आरती वैष्णव

23-10- 2025

IG रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, SI की पत्नी ने की शिकायत, अफसर ने कहा- ‘ब्लैकमेल कर रही…’

 

छत्तीसगढ़ में IG रैंक पर पदस्थ IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. एक SI की पत्नी ने इस मामले में DGP से शिकायत की है. पूरा मामला सामने आने के बाद IG डांगी ने इस पर कहा कि महिला ब्लैकमेल कर रही थी.

CG News Live: छत्तीसगढ़ के सीनियर IPS अधिकारी और IG रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं. एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने DGP से शिकायत करते हुए यौन उत्पीड़न और शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. इन आरोपों को लेकर IG डांगी ने कहा कि महिला ब्लैकमेल कर रही थी. अब पूरा मामला सामने आने के बाद जांच शुरू हो गई है.

जानें पूरा मामला
पुलिस विभाग में पदस्थ एक SI की पत्नी ने IG डांगी के खिलाफ DGP के पास लिखित में शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत के आधार पर पुलिस प्रशासन ने विभागीय जांच भी शुरु कर दी है. वहीं, IG रतनलाल डांगी का इन आरोपों को लेकर कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं. महिला ब्लैकमेल करती थी, जिसकी शिकायत की थी. उससे बचने के लिए अब महिला ने यह शिकायत की है.

साल 2017 में हुई थी मुलाकात
अधिकारी रतनलाल डांगी 2003 बैच के IPS हैं. उनके खिलाफ एक महिला ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक महिला ने शिकायत में बताया है कि साल 2017 में उसकी मुलाकात रतनलाल डांगी से कोरबा में हुई थी. तबIPS डांगी वहां SP पद पर तैनात थे.

पहले सोशल मीडिया पर बातचीत हुई. इसके बाद जब IG डांगी दंतेवाड़ा में पदस्थ थे तो वह वीडियो कॉल के जरिए उन्हें योग सिखाती थी. बाद में राजनांदगांव और सरगुजा में IG बनने के बाद डांगी ने कथित रूप से महिला को परेशान करना शुरू किया. इसके बाद बिलासपुर में जब IG के पद पर पदस्थ हुए तो उत्पीड़न का सिलसिला और बढ़ गया.

IG पर दबाव बनाने के आरोप
महिला का आरोप है कि IPS डांगी अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में उन्हें बंगले पर बुलाते थे. न आने पर तबादले की धमकी देते थे. महिला ने वीडियो कॉल के जरिए सुबह से रात तक संपर्क में रहने के लिए दबाव बनाने के भी आरोप लगाए हैं. महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके पास कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं.

IG डांगी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है

IG रतनलाल डांगी ने महिला द्वारा लगाए गए इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी. पहले उन्होंने 15 अक्टूबर को DGP से महिला के खिलाफ शिकायत की. इसके बाद महिला ने 16 अक्टूबर को उनके खिलाफ शिकायत की.

जांच हुई शुरू
अब पूरा मामला सामने आने के बाद दोनो की शिकायत पर डीजीपी ने जांच के निर्देश दिए हैं.iG आनंद छाबड़ा करेंगे जाँच

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728