नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बुजुर्ग दंपत्ति का सच्चा प्रेम देख इमोशनल हुआ दुकानदार, ज्वेलर की दरियादिली देख और कहानी सुनकर आप भी हार बैठेंगे दिल – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

बुजुर्ग दंपत्ति का सच्चा प्रेम देख इमोशनल हुआ दुकानदार, ज्वेलर की दरियादिली देख और कहानी सुनकर आप भी हार बैठेंगे दिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बुजुर्ग दंपत्ति का सच्चा प्रेम देखकर इमोशनल हुआ दुकानदार, ज्वेलर की दरियादिली देखकर आप भी हार बैठेंगे दिल

 

प्यार उम्र नहीं देखता और यह बात एक वायरल वीडियो ने पूरी दुनिया को फिर से यकीन दिला दी है. सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के संभाजीनगर से एक वीडियो सामने आया है, जो लोगों की आंखें नम कर रहा है और दिल छू लेने वाली सच्ची मोहब्बत की मिसाल बन गया है. इस वीडियो में एक 93 वर्षीय बुजुर्ग शख्स अपनी पत्नी को मंगलसूत्र दिलाने एक ज्वेलरी शॉप पहुंचता है. वे दोनों मिलकर एक सुंदर माला और मंगलसूत्र पसंद करते हैं. बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में चमक देखकर साफ पता चलता है कि उनके दिल में आज भी अपनी पत्नी के लिए वही प्रेम और अपनापन बरकरार है.

जब दुकान के मालिक ने उनसे पूछा कि उनके पास कितने पैसे हैं, तो बुजुर्ग महिला ने 1120 रुपये निकालकर दिखाए, लेकिन दादाजी को लगता है कि यह रकम कम पड़ सकती है, तो वे अपने झोले से सिक्कों की दो गठरियां निकालते हैं. वे तैयार थे कि अपनी बचत के हर एक पैसे से पत्नी के लिए ये तोहफा खरीदेंगे, लेकिन तभी ज्वेलर उनका हाथ पकड़ लेता है और कहता है, ‘मुझे आपसे सिर्फ आशीर्वाद चाहिए और वो सिर्फ 20 रुपये (10-10 रुपये दादा-दादी से) ही लेते हैं. यह सुनकर बुजुर्ग दंपति  की आंखों में आंसू आ जाते हैं. आसपास खड़े लोग भी इस दृश्य को देखकर भावुक हो जाते हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद दुकान के मालिक ने बताया कि, इस दंपति के बड़े बेटे का देहांत हो चुका है और दूसरा बेटा नशे (शराबी) का आदि है. वे अकेले रहते हैं, लेकिन फिर भी एक-दूसरे के लिए उनका प्रेम अटूट है. दुकानदार ने कहा, इस उम्र में भी इनका प्यार आज की पीढ़ी के लिए मिसाल है, इसलिए मैंने सिर्फ आशीर्वाद के रूप में 20 रुपये लिए. यह घटना न सिर्फ प्यार की ताकत को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि इंसानियत अभी जिंदा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है और लोग इस दंपति और ज्वेलर की सराहना कर रहे हैं.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930