नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सात दिवसीय हिमालय वुड बैज लीडर प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न ,सारंगढ के गाइडर्स हुए शामिल! – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

सात दिवसीय हिमालय वुड बैज लीडर प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न ,सारंगढ के गाइडर्स हुए शामिल!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सात दिवसीय हिमालय वुड बैज लीडर प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

सारंगढ के गाइडर्स हुए शामिल!

सारंगढ!!

भारत स्काउटस गाइडस छत्तीसगढ़ द्वारा 12 से 18 मई 2025 तक आयोजित सात दिवसीय हिमालय वुड बैज गाइड विभाग लीडर ट्रेनर प्रशिक्षण शिविर आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल कोनी बिलासपुर में हुआ।

राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव व राज्य सचिव कैलाश सोनी के प्रयास से राष्ट्रीय प्रशिक्षण कैंप पचमढ़ी में होने वाली प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हुई। स्काउटिंग-गाइडिंग का अहम पड़ाव हिमालय बुड बैज में सारंगढ जिले से गाइड कैप्टिन श्रीमती गुणवती साहू (जिला सह सचिव ) , कु. धात्री नायक (जिला संगठन आयुक्त ,गाइड) , रुक्मणी देवांगन, पार्वती वैष्णव तथा रेंजर लीडर सतरूपा बसंत , त्रिवेणी रात्रे , कमरून निशा ने इस प्रशिक्षण में सफलतापूवर्क भाग लिया। इस शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित 41 गाइड केप्टिन व 23 रेंजर लीडर भाग लिया। जहां उन्हें शिविर दिनचर्या अनुसार जागरण, बीपी सिक्स सत्र कार्य में गाइडर के आदेश, बाएं हाथ मिलाना, विभिन्न प्रकार के गांठ, लेसिंग, प्रार्थना, चिन्ह, सैल्यूट, नियम, प्रतिज्ञा, एपीआरओ भाग 2 के अनुसार स्काउटिंग जीवन कला के साथ ही प्रैक्टिल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की गतिविधि के साथ तंबू बनाना, गैज़ेट बनाना, बिना बर्तन भोजन बनाना, अनुमान लगाना, महको वैचिंग, प्राथमिक सहायता, लॉग बुक बनाना, प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता को जानकारी, नक्शा व निशान के आधार पर गंतव्य तक पहुंचना, संध्याकालीन सत्र में कैंप फायर, आदि कार्यों का लिखित व प्रायोगिक प्रशिक्षण हुई। राज्य और अन्य राज्यों से आए लीडर ट्रेनर, सहायक प्रशिक्षक एवं रेंजर विभाग की लीडर ऑफ कोर्स राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सरिता पांडेय और गाइड विभाग की लीडर ऑफ कोर्स जेरेमिना एक्का, अनिता तिग्गा, पुनिता केवी एस दिल्ली, भावना सिंग आगरा उत्तरप्रदेश, राधिका त्रिवेणी हैदराबाद आंध्रप्रदेश, लक्ष्मी नायक, रोहणी ठाकुर ने सक्रिय भागीदारी निभाकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री एल.आर. पटेल व जिला सचिव श्री पूनम सिंह साहू ने बताया कि उनके प्रशिक्षण प्राप्त करने उपरांत सारंगढ जिले में स्काउट गाइड की गतिविधियां और व्यवस्थित ढंग से संचालित की जा सकेगी ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930