नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अभिनेत्री पायल घोष के यौन शोषण के आरोपों पर अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर दी सफाई, कही ये – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

अभिनेत्री पायल घोष के यौन शोषण के आरोपों पर अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर दी सफाई, कही ये

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अभिनेत्री पायल घोष के यौन शोषण के आरोपों पर अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर दी सफाई, कही ये बातें

News

 

नई दिल्ली: यौन शोषण के आरोपों पर फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपनी सफाई दी है। अनुराग ने इस पायल घोष द्वारा लगाए जबरदस्ती करने को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है। अनुराग ने इशारों में इस विवाद के पीछे साजिश की आशंका भी बताई है। अनुराग ने ट्वीट किया है कि ‘इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में थोड़ी तो मर्यादा रखिए। जो भी आरोप हैं बेबुनियाद हैं। थोड़ी तो मर्यादा रखिए। जो भी आरोप हैं बेबुनियाद हैं। मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूं, ना तो कभी किसी कीमत पर बर्दाश्त करता हूं। बाकी जो भी होता है देखते हैं।’

उन्होंने आगे ट्वीट किया, ‘बाक़ी मुझपे आरोप लगाते लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए। मैडम दो शादियां की हैं, अगर वो जुर्म है तो मंज़ूर है और बहुत प्रेम किया है, वो भी क़बूलता हूं। चाहे मेरी पहली पत्नी हों, या दूसरी पत्नी हों।’

अनुराग कश्यप आगे लिखते हैं, ‘या कोई भी प्रेमिका या वो बहुत सारी अभिनेत्रियाँ जिनके साथ मैंने काम किया है, या वो पूरी लड़कियों और औरतों की टीम जो हमेशा मेरे साथ काम करती आयीं हैं, या वो सारी औरतें जिनसे मैं मिला बस, अकेले में या जनता के बीच।’

उन्होंने आगे लिखा है कि ‘मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूं ना तो कभी किसी क़ीमत पे बर्दाश्त करता हूं। बाक़ी जो भी होता है देखते हैं। आपके वीडियो में ही दिख जाता है कितना सच है कितना नहीं, बाक़ी आपको बस दुआ और प्यार. आपकी अंग्रेज़ी का जवाब हिंदी में देने के लिए माफ़ी।’

इसके साथ ही अनुराग कश्यप ने ये भी बताया कि उन्हें काफी सारे फोन आ रहे हैं वो लिखते हैं, कि ‘अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं। यह बस शुरुआत है। बहुत फ़ोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा। यह भी पता है कि पता नहीं कहाँ कहाँ से तीर छोड़ें जाने वाले हैं. इंतेज़ार है।’

आपको बता दें कि पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाया है। पायल के मुताबिक अनुराग कश्यप ने उनका यौन शोषण किया है। खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अनुराग कश्यप पर यह गंभीर आरोप लगाया है। घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद भी मांगी है। जिसके बाद कंगना रनौत से लेकर महिला आयोग तक अनुराग कश्यप के खिलाफ उठ खड़ी हुई हैं।

सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए पायल घोष ने लिखा है कि ‘अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की और बहुत बुरा बर्ताव किया है। नरेंद्र मोदी जी कृपया इसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करें। देश को पता चले कि इस क्रिएटिव आदमी के पीछे एक राक्षस है। मुझे पता है यह मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा खतरे में है। प्लीज मेरी मदद कीजिए।’

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728