नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नहीं तो हिन्दुओं को देश से भागना पड़ेगा,’ तिरुपति लड्डू विवाद पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने की फांसी की मांग पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

नहीं तो हिन्दुओं को देश से भागना पड़ेगा,’ तिरुपति लड्डू विवाद पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने की फांसी की मांग पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नहीं तो हिन्दुओं को देश से भागना पड़ेगा,’ तिरुपति लड्डू विवाद पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने की फांसी की मांग
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Tirupathi Laddu Controversy: तिरुपति मंदिर प्रसादम विवाद पर बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, “यह देश का बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि लड्डू के साथ देश के हिन्दुओं की आस्था का खिलवाड़ किया गया है. जो भी अपराधी हो उसको फांसी की सजा दी जाए. भारत सरकार को इसमें जांच करानी चाहिए. अब भारत में हिन्दुओं को जागने की जरूरत है नहीं तो ऐसी स्तिथि आ जाएगी कि देश से भागना पड़ जाएगा.”

‘जानवरों की चर्बी और मछली के तेल से खुद को बचाना है’
इससे पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि धर्म विरोधियों के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है. अगर आवाज नहीं उठाई तो आने वाले दिनों में सबके घरों में मछली और तेल परोसने से कोई नहीं रोक सकता. वहीं उन्होंने कहा कि जिन हिंदुओं ने तिरुपति बालाजी का प्रसाद खाया है उन्हें 9 दिन तक प्रायश्चित कर अपना शुद्धिकरण करना होगा. घर में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल पहुंचने से खुद को बचाने के लिए रील चलाने और वीडियो बनाने के चक्कर से बाहर आना पड़ेगा.

‘देश धर्म विरोधी ताकतों से जूझ रहा है’
शास्त्री ने कहा अगर हम सनातन धर्म के खिलाफ चलाए जा रहे षड्यंत्र और प्रपंच का डटकर मुकाबला नहीं करेंगे तो हम धर्म के विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार ऐसे ही होते रहेंगे. उन्होंने कहा देश धर्म विरोधी और राष्ट्र विरोधी ताकतों से जूझ रहा है. हम सबको एकजुट होकर ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना है. कुछ धर्म विरोधी ताकतें हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट करने में लगी है।

हम सब मिलकर इन ताकतों को कामयाब नहीं होने देंगे. बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा जिन लोगों ने तिरुपति का प्रसाद लिया है वो 9 दिनों तक प्रायश्चित करें तो ताकि उनका भाव पवित्र हो सके. वहीं इससे पहले भी उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार से सख्त कानून बनाने और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930