नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हर्षोल्लास के साथ खरसिया के विप्र समाज ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

हर्षोल्लास के साथ खरसिया के विप्र समाज ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*हर्षोल्लास के साथ खरसिया के विप्र समाज ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव -*

बाजे गाजे के साथ झूमते नाचते विप्र समाज ने  नगर में निकाली विशाल शोभायात्रा

*हर्षोल्लास के साथ खरसिया के विप्र समाज ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव -*

गाजे  बाजे के साथ झूमते नाचते खरसिया के विप्र समाज ने  नगर में निकाली विशाल शोभायात्रा

खरसिया हनुमान चौक में ब्राम्हण समाज के सक्रिय युवाओं ने खिचड़ी प्रसाद,भंडारा का किया आयोजन

खरसिया – खरसिया में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े उल्लास, और उमंग के साथ भगवान परशुराम जी की जयंती खरसिया में विप्र ब्राम्हण समाज ने मनाया, इस बार युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह रहा दो दिवस पूर्व से ही भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं थी जिसमे ब्राम्हण समाज के महिलाओं बच्चों युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, जिस माध्यम से समाज में एक दूसरे जुड़ाव और पहचान भी बढ़ा विभिन्न कार्यक्रमो में जीते बच्चों युवाओं महिलाओ प्रतिभागियों को परशुराम जयंती ब्राम्हण सेवा समिति द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही ब्राम्हण समाज द्वारा समाज में अच्छा कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया अन्य समाज के लोग जो सराहनीय कार्य हमारे समाज में करतें हैं उन्हें भी सम्मान देकर उनके कार्य की सार्वजनिक रूप से सराहना की गईं जिससे खरसिया के ब्राम्हण समाज का गौरव और बढ़ गया.

*सायं में निकाली गईं भव्य शोभायात्रा -* परशुराम जयंती के दो दिन पूर्व से चल रहें समस्त आयोजनो के साथ परशुराम जयंती की संध्या में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में विप्र जनों ब्राम्हण समाज के सक्रिय युवाओं ने दिन रात मेहनत करके इस आयोजन की पृष्ठभूमि तैयार की पुरे लाव लशकर के साथ समाज की सजग धार्मिक महिलाओं,वरिष्ठजनों, ब्राम्हण समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गईं, अलग अलग तरह के बाजे गाजे के साथ निर्माणाधीन परशुराम भवन के सामने से नगर भ्रमण करतें नाचते गाते हुए स्टेशन के समीप परशुराम चौक पहुंची जहाँ समस्त विप्रजनों द्वारा विभिन्न आयोजनों के प्रतिभागियों को पुरसस्कृत किया गया साथ ही समाज में अपना विशेष योगदान देने वालों समाजसेवीयों को सम्मानित भी किया गया तत्पश्चास्त श्रीं हरि जी के अवतार भगवान परशुराम जी आरती कर सभी विप्रजनों और आमजनों को प्रसाद वितरण किया गया.

*विप्र समाज के सक्रिय युवाओं द्वारा हनुमान चौक में हुआ खिचड़ी के विशाल भंडारे का आयोजन* – परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राम्हण समाज के युवाओं के द्वारा खरसिया के हनुमान चौक में खिचड़ी प्रसाद के भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया था जहाँ सैकड़ो विप्रजनों, समाज के वरिष्ठजनों महिलाओं युवाओं और बच्चों ने संकटमोचन जी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया. विप्र जनों इस आयोजन की सर्वत्र सराहना हो रही है भगवान परशुराम जयंती को धूमधाम के साथ मनाने के ऐसे सामाजिक सकारात्मक आयोजनों से समाज के लोगों को एकसूत्र में पिरोने का कार्य भी स्वस्फूर्त हो जाता है जिससे स्वतः ही समाज मजबूत और सशक्त बनता है.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930