नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश महिला मोर्चा बैठक में शामिल हुए रायगढ़ महिला मोर्चा की टीम… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

प्रदेश महिला मोर्चा बैठक में शामिल हुए रायगढ़ महिला मोर्चा की टीम…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रदेश महिला मोर्चा बैठक में शामिल हुए रायगढ़ महिला मोर्चा की टीम


रायपुर:
दिनांक 29/12/2023 को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर प्रदेश भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई!आगामी लोकसभा चुनाव एवम नवगठित भाजपा सरकार में महिला विधायको के सम्मान समारोह को लेकर आयोजित इस अति आवश्यक बैठक में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी के मुख्य आतिथ्य एवम प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती शालिनी राजपूत जी की अध्यक्षता में आयोजित इस गरिमामयी बैठक में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री डा.सरोज पाण्डेय ,भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लता उसेंडी,भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल,भाजपा संगठन महामंत्री श्री पवन साय ,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किरण देव ,महिला मोर्चा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नीतू डबास,छग शासन केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े,प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते,पूर्व मंत्री रामशिला साहू,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया,श्रीमती विभा राव जी मचा शीन रहे !
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के लिए ये गर्व का क्षण था जब उनके बीच की इतनी ज्यादा संख्या में बहने विधायक चुनकर प्रदेश के सर्वोच्च मंच पर महिला और बहने की आवाज उठाने पहुंची है,वही प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने इस विधानसभा चुनाव में बहनों की सहभागिता की खुलकर तारीफ भी की और आगामी लोकसभा चुनाव में भी इसी तरह से अपनी भागीदारी निभाने का आव्हान किया !
इस अति आवश्यक बैठक में रायगढ़ जिले से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती शोभा शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती गीतांजलि पटनायक,श्रीमती आरती सिंह ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई एवम वही शोभा शर्मा ने विधानसभा चुनाव एवम कमल सखी को लेकर अपनी जिले का वृत्त रखा !

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930