नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायगढ़ मेरी कर्मभूमि, प्रदेश को विकास के नए शिखर तक लेकर जायेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

रायगढ़ मेरी कर्मभूमि, प्रदेश को विकास के नए शिखर तक लेकर जायेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ मेरी कर्मभूमि, प्रदेश को विकास के नए शिखर तक लेकर जायेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  • मुख्यमंत्री प्रेस क्लब के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ शहर स्थित एक निजी होटल में रायगढ़ प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए और सामाजिक संगठनों, कर्मचारी संगठनों और वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की। रायगढ़ प्रेस क्लब और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर केबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं जब भी रायगढ़ आता हूं तो हमेशा लगता है कि अपने परिवार के बीच हूं। रायगढ़ से आपने ओ.पी. चौधरी को चुनकर विधानसभा भेजा है। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और अनुभव का लाभ रायगढ़ और प्रदेश को आगे ले जाने में मिलेगा। श्री साय ने रायगढ़ वासियों द्वारा किए गए भव्य स्वागत के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि रायगढ़ मेरी कर्मभूमि रही है और यहां के प्रति मेरा विशेष लगाव है। रायगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है और यहां के विकास का रोड मैप तैयार कर उस पर जल्द ही अमल करने जा रहे हैं। श्री साय ने कहा कि मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हम मिलकर रायगढ़ के साथ-साथ पूरे प्रदेश को विकास के नए शिखर तक लेकर जाएंगेे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31