नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के धर्मगुरु बीजेपी में शामिल…लगाया उपेक्षा का आरोप . – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के धर्मगुरु बीजेपी में शामिल…लगाया उपेक्षा का आरोप .

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर : सामाजिक तौर पर बहुत उपेक्षा हुई है. भेदभाव किया. समाज के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं किया. सम्मान मिला तो इधर आ गए. सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास ने यह बात भाजपा में प्रवेश से पहले मीडिया से चर्चा में कांग्रेस पर आरोप मढ़ते हुए कही. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके बेटे गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी की है. बता दें कि सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास आज भाजपा में शामिल हुए. रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर पार्टी की सदस्यता दिलाई.

वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव के पहले गुरु बालदास कांग्रेस में शामिल हुए थे. लेकिन कोई पद नहीं मिलने से काफी दिनों से नाराज चल रहे थे. गुरु बालदास का प्रदेश के एससी सीटों पर बड़ा प्रभाव है. छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति के लिए 10 सीट आरक्षित है, वहीं लगभग 50 सीटों पर अनुसूचित जाति का सीधा प्रभाव है. गुरु बालदास को पार्टी में प्रवेश कर भाजपा सतनामी समाज के वोट बैंक को साधने का काम कर रही है.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31