नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *📕Expose📕पर्दाफ़ाश न्यूज बड़ी खबर* *RKM में देर रात हुई ड्राईवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गुस्साए ड्राइवरों ने किया खरसिया -डभरा मार्ग में चक्का जाम* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*📕Expose📕पर्दाफ़ाश न्यूज बड़ी खबर* *RKM में देर रात हुई ड्राईवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गुस्साए ड्राइवरों ने किया खरसिया -डभरा मार्ग में चक्का जाम*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*📕Expose📕पर्दाफ़ाश न्यूज बड़ी खबर*
*RKM में देर रात हुई ड्राईवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गुस्साए ड्राइवरों ने किया खरसिया -डभरा मार्ग में चक्का जाम*
*खरसिया/डभरा* RKM कम्पनी के एम्बुलेंस में कम्पनी के स्टाफ वेदप्रकाश एवं देवेंद्र सिंह एवं कम्पनी के सुरक्षा गार्ड बिट्टू के द्वारा रात्रि लगभग 12:50 बजे खरसिया सिविल अस्पताल लाया गया एवं युवक के शव को अज्ञात व्यक्ति लिखवाया गया।


जबकि मृतक का शव प्लांट के अंदर मिला है प्लांट प्रबंधन को मृतक के बारे में पूरी जानकारी है कि मृतक ड्राइवर है तो फिर अस्पताल के रजिस्टर में अज्ञात क्यों लिखा गया है। इतनी बड़ी कम्पनी का कोई भी कर्मचारी अस्पताल खरसिया में तैनात नही है। लाश को लावारिस हालात में मर्चुरी में छोड़ दिया गया है। RKM प्रबंधन के द्वारा पूरी मानवता को शर्मसार करने वाला कार्य किया गया है। शव में एक कफ़न ढकवाना उचित नही समझा है। खरसीया पुलिस के कर्मचारियों द्वारा लगभग 1 बजे खरसिया सिविल अस्पताल से जानकारी ली गई है।

मृतक का नाम आकाश भारद्वाज बताया जा रहा है वहीं मृतक के परिजनों ने मामले में हत्या का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक RKM कम्पनी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। गुस्साए ड्राइवरों एवं ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है।
फिलहाल हमेशा की तरह मजदूर(ड्राइवर) की मौत पर पर्दा डालने के प्रयास में RKM प्रबंधन लगा हुआ है। पूरे मामले में आखिर क्या सच्चाई है यह सामने आने के बाद ही पूरी बात सामने आएगी। फिलहाल मृत युवक का शव खरसिया सिविल अस्पताल में पड़ा हुआ है।


*📕✒️📕आरती वैष्णव-एडिटर इन चीफ पर्दाफ़ाश ऑनलाइन न्यूज*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031