नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नवनियुक्त जज संजय कुमार जायसवाल ने ली शपथ, बोले- माता पिता के आशीर्वाद का परिणाम…. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नवनियुक्त जज संजय कुमार जायसवाल ने ली शपथ, बोले- माता पिता के आशीर्वाद का परिणाम….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नवनियुक्त जज संजय कुमार जायसवाल ने ली शपथ, बोले- माता पिता के आशीर्वाद का परिणाम

आरती वैष्णव-एडिटर इन चीफ

जस्टिस जायसवाल ने कहा कि वे आज जिस मुकाम तक पहुंचे हैं, उसके पीछे माता पिता और उनके गुरुजनों का आशीर्वाद है।

विस्तार
नवनियुक्त जज संजय कुमार जायसवाल को सोमवार को हाईकोर्ट में शपथ दिलाई गई। समारोह में उन्होंने कहा कि हमारे जीवन की उपलब्धियां व्यक्तिगत नहीं होती, वे अनेक सहयोगों, आशीर्वादों का परिणाम होती हैं। जस्टिस जायसवाल ने कहा कि वे आज जिस मुकाम तक पहुंचे हैं, उसके पीछे माता पिता और उनके गुरुजनों का आशीर्वाद है। मेरे पिता प्रेमचंद जायसवाल और माता कमला देवी जायसवाल आज इस दुनिया में नहीं हैं। उनका सपना था कि उनका बेटा एक बड़ा अफसर बने। आज वह दोनों जहां भी हैं उनकी नजरें मुझे उसी खुशी के साथ देख रही होंगी। जब न्यायिक सेवा में आया था तब भी यह विचार नहीं आया था कि कभी इस जगह आकर प्रदेश की सेवा का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम की शुरूआत में रजिस्ट्रार जनरल ने राष्ट्रपति भवन से जारी हुआ जस्टिस जायसवाल की नियुक्ति का पत्र पढ़कर सुनाया। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने उन्हें पद और गोपनीयता की विधिवत शपथ दिलाई। महाधिवक्ता सतीश चन्द्र वर्मा ने स्टेट बार काउंसिल की और से सम्बोधित करते हुए नवपदस्थ जस्टिस का पूरा परिचय दिया। हाईकोर्ट में बतौर रजिस्ट्रार जनरल गुजारे हुए उनके कार्यकाल को याद किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31