नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केबिनेट मंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में अधिवक्ता संघ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

केबिनेट मंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में अधिवक्ता संघ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न.

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खरसिया अधिवक्ता संघ शपथ ग्रहण समारोह में नही पहुँचे DJ रजनीश श्रीवास्तव जी

मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री उमेश पटेल 2 घंटे विलम्ब से शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुँचे

खरसिया -अधिवक्ता संघ शपथ ग्रहण समारोह आज 1अप्रैल को नवनिर्मित भवन व्यवहार न्यायलय में आयोजित हुआ, जहां लोग घंटो बैठे बैठे मुख्यअतिथि और अन्य अतिथियों का इंतजार करते रहे, अचानक लगभग 5 बजे खबर आई की dj रायगढ़ रजनीश श्रीवास्तव जी शपथ ग्रहण समारोह में नही आ रहे हैं, समारोह में पहुँचे सभी मुख्य अतिथि महोदय का बेसब्री से इंतजार करते रहे किसी कारण से वे बहुत विलम्ब से लगभग 6:18 मिनट पर समारोह स्थल के हाल पर पहुँचे,आमंत्रण कार्ड में कार्यक्रम का समय 4 बजे लिखा था सभी अधिवक्ताओ आम नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया ज़ब स्वागत की कड़ी प्रारम्भ हुई कड़ी इतनी लम्बी रही की माला पहनते पहनते स्वयं अतिथि थक गए लेकिन, फिर भी कार्यक्रम का संचालन कर रहे रूपेंद्र जायसवाल जी नॉन स्टाप अपने सलेक्टड चिन्हित अधिवक्ता साथियों को स्वागत के लिए पुकारते ही रहे

ज़ब आधे घंटे तक स्वागत दौर चलता रहा तो sdop निमिषा पाण्डेय ने टोका भी काफ़ी समय होने का हवाला देकर लेकिन ज़ब तक वकील साहब की बनाई लिस्ट समाप्त नही हुई वे अनाउंसमेंट करते रहे,तत पश्चात् सभी अधिवक्ताओ को मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाना प्रारम्भ किया, शपथ ग्रहण के बाद उदबोधन का दौर प्रारम्भ हुआ सभी अतिथियों ने उदबोधन दिया किन्तु डभरा के अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के लिए उनके साथ आये प्रतिनिधि ने बैनर को पढ़कर अधिवक्ता संघ का आभार प्रकट किया,मुख्य अतिथि उमेश पटेल ने अधिवक्ता संघ को बधाई दिया, एक आम इंसान और संविधान क़ानून के मध्य कड़ी बनने वाले अधिवक्ताओं को न्यायपालिका का महत्वपूर्ण माध्यम व कड़ी बताया, केस कचहरी में फंसे हुए लोगों का एक मात्र सहारा अधिवक्ता होता है कहा, Adj कोर्ट के लिए हमसे जो बन पड़ेगा,प्रोसीजर पता करके सहयोग की बात अधिवक्ता ओं को कही.

कार्यक्रम में पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष, और उनकी टीम नही पहुँचे थे, यह भी चर्चा का विषय बना रहा, DJ रायगढ़ का आना तय था, बताया जा रहा था किंतु वे भी नही पहुँचे कुछ अधिवक्ताओं ने बताया की शायद राजीनीतिक मंच होने के कारण नही पहुँचे, आई पी शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता पहुँचे थे कार्यक्रम स्थल में उन्हें मंच से कोई अटेंशन नही मिला जिसकी निंदा उपस्थित अधिवक्ताओ ने किया फिर भी वरिष्ठ अधिवक्ता सीनियर सिटीजन ने उन अधिवक्ताओ को कहा कोई बात नही व्यस्तता में हो जाता है, संचालनकर्ता ने एक ही नाम बार बार पुकारे किन्तु बहुत लोगों को हड़बड़ी में या जानबूझकर नजरअंदाज कर गए….

खैर शपथ ग्रहण कार्यक्रम तो बहुत बढ़िया सम्पन्न हो गया लेकिन बुद्धिजीवीयों के कार्यक्रम में जो गरिमा होनी चाहिए वह नही दिखी.अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शांत  सरल व्यक्ति हैं उनके व्यवहार से सभी प्रभावित थे चुंकि  वे सत्ताधारी पार्टी से जुड़े हुए  हैं उनके हित प्रीत नेता कार्यकर्ता ग्रामीण भाई बंधु भी कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें बधाई दिए.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031