नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्ण तरीके से मनाया प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का जन्मदिन…💐🎂 – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

रायगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्ण तरीके से मनाया प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का जन्मदिन…💐🎂

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्ण तरीके से मनाया प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का जन्मदिन

विकास केडिया के नेतृत्व में वृद्धाश्रम पहुंचे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और किया फल मिठाई का वितरण

रायगढ़। आज सुबह से ही पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व बिलासपुर सांसद अरूण साव के जन्मदिन की धूम रहीं। सुबह जहां उनके गृह जिले बिलासपुर में प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव अपने सैकड़ों समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रतनपुर पहुंचकर मां आदिशक्ति महामाया देवी का दर्शन किया। तत्पश्चात् उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर और भैरव बाबा मंदिर में पूजा अर्चना कर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसी कड़ी में रायगढ़ जिला मुख्यालय में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी युवा भाजपा नेता व पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास केडिया की अगुवाई में बेहद सादगीपूर्ण तरीके से अपने प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर आज देर सुबह भाजपा नेता विकास केडिया के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शहर के वृद्धाश्रम पहुंचे और पहले वहां स्थित मंदिर में सामूहिक पूजा अर्चना कर अपने प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए मंगलकामना की।

तदुपरान्त वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों और सेवादारों के मध्य प्रसाद स्वरूप फल, नमकीन, बिस्किट और मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता विकास केडिया और उनके साथ वृद्धाश्रम पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक वृद्धजनों का कुशलक्षेल भी लिया।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा महिला नेत्री मेघा जाटवर, महिला मोर्चा जिला मंत्री लक्ष्मी वैष्णव, नेहा देवांगन, मीनाक्षी मेहर, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष अतुल शर्मा, भाजपा अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी अंकित मिश्रा, राजेश जाटवर,भाजयुमो मंडल उपाध्यक्षद्वय अंकुर गोरख व आकाश शर्मा, भाजयुमो महामंत्री दूर्गेश मालाकार, भाजपा जिला ट्वीटर प्रमुख कमल किशोर केसरवानी, मुक्कू यादव, अमन वैष्णव, रितेश जैन, श्रेयांस ठाकरे सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमापूर्ण मौजूदगी रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930