नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , NCB के सामने रकुल प्रीत ने कबूली ‘ड्रग्स चैट’ की बात; रिया को लेकर किया ये बड़ा खुलासा – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

NCB के सामने रकुल प्रीत ने कबूली ‘ड्रग्स चैट’ की बात; रिया को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

NCB के सामने रकुल प्रीत ने कबूली ‘ड्रग्स चैट’ की बात; रिया को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

ड्रग्स मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने आज फिल्म एक्ट्रेस रकुल प्रीत से पूछताछ की। इस दौरान रकुल ने ड्रग्स मामले पर कई बड़े खुलासे किए। रकुल ने रिया के ड्रग्स लेने की बात कबूल कर ली है।

‘रिया का ड्रग्स रखती थी रकुल प्रीत’

वही अब सूत्रों के मुताबिक रकुल ने रिया और उनके बीच ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत को कबूल कर लिया है। बता दें, रकुल ने कहा है कि ‘रिया मेरे घर में ड्रग्स रखती थी।’ इसके साथ ही उन्होंने जांच एजेंसी को बताया है कि, ‘मेरे घर पर जो ड्रग्स पाया गया है वो रिया का है।’ बता दें, फिलहाल रकुल से पूछताछ खत्म हो चुकी है। रकुल से आज करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई है।

वहीं ‘ड्रग्स नेक्सस’ में आने वाले दिनों में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान समेत कई अन्य कलाकारों से पूछताछ की जाएगी।

ड्रग्स मामले में करण जौहर की प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन पर भी शिकंजा कसा है, NCB ने धर्मा प्रोडक्शन के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसी बीच इस केस से जुड़ा सबसे बड़ा खुलासा हुआ है, NCB की मानें तो क्षितिज के पास से कथित तौर पर ‘ड्रग्स मिला’ है और यह भी दावा किया गया कि वो लगातार ‘ड्रग्स खरीदता’ था, हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि इस ड्रग्स का उपयोग कौन करता था।

वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड और टीवी स्टार्स के खिलाफ एक्शन लेने शुरू कर दिए हैं। एजेंसी पिछले दो दिनों से टीवी की मशहूर जोड़ी अबीगेल पांडे और सनम जौहर से ड्रग्स केस में पूछताछ कर रही है और उनके घर छापा भी मार चुकी है जहां से उन्हें चरस मिला है।

सूत्रों ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को बताया है कि उन दोनों के खिलाफ NCB ने केस दर्ज कर लिया है। मुंबई NCB ने एनडीपीएस की धारा 20 के तहत सनम जौहर और अबीगेल पांडे के खिलाफ ड्रग्स का सेवन करने के लिए मामला दर्ज कर लिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930