नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिहार चुनाव: BJP ने बदली उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया, अब ये चुनेंगे प्रत्याशी – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

बिहार चुनाव: BJP ने बदली उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया, अब ये चुनेंगे प्रत्याशी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिहार चुनाव: BJP ने बदली उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया, अब ये चुनेंगे प्रत्याशी

बिहार में चुनावी तैयारियां जोरो पर चल रही है। सभी पार्टियां जल्द ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली है। वहीं इस बीच BJP ने फैसला किया है कि वह निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों का चयन स्थानीय कार्यकर्ताओं के अनुसार करेगी। यानी इन क्षेत्रों में जिन नेताओं की पैठ स्थानीय लोगों के बीच ज्यादा होगी उसे ही टिकट दिया जाएगा। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को चुनने के लिए गुप्त मतदान के माध्यम से वोटिंग कराई है।

पार्टी के शीर्ष नेता ने एएनआई के साथ बात करते हुए नाम न छापने की शर्त पर कहा कि ‘पार्टी ने बुधवार को मतदान के लिए पटना में 10 बैंक्वेट हॉल बुक किए थे।’पार्टी के हाजारों कार्यकर्ताओं ने अपने उम्मीदवारों का चयन करने के लिए मतदान प्रक्रिया में भाग लिया था और किसी भी प्रकार के हेरफेर को रोकने के लिए शीर्ष भाजपा नेताओं की उपस्थिति में जिला अध्यक्षों द्वारा मतपेटियों को सील कर दिया गया था।

सूत्रों ने कहा कि ‘देश में किसी भी चुनाव के दौरान एक ही प्रोटोकॉल और प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है, पार्टी द्वारा लगभग 150 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश

बीजेपी अपने राजनीतिक नेताओं को संदेश देने की कोशिश कर रही थी कि पार्टी उम्मीदवारों का चयन करेगी,जो केंद्रीय नेताओं के ज्यादा करीब न होकर जमीनी स्तर पर स्थानीय लोगों के ज्यादा नजदीक हैं।

 

राज्य चुनावों और रिपोर्टों के मुताबिक बिहार में अक्टूबर से नवंबर के बीच चुनाव होंगे। हालांकि, चुनाव आयोग ने तारीखों पर अंतिम फैसला नहीं लिया है। 243 सीटों वाली विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होने वाला है। वर्तमान में, जेडीयू-भाजपा गठबंधन की सरकार है। वर्तमान में बीजेपी और जेडयू के  131 सीटों पर कब्जा है, जबकि विपक्ष राजद-कांग्रेस के पास 111 सीटें हैं। चुनाव आयोग ने महामारी के बीच मतदान के लिए विशिष्ट COVID-19 दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031