नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खरसिया में पीडीएस दुकानों में भारी फर्जीवाड़ा… गरीबो के हक के चांवल,शक्कर,चना पर दुकानदारों ने डाला डाका… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

खरसिया में पीडीएस दुकानों में भारी फर्जीवाड़ा… गरीबो के हक के चांवल,शक्कर,चना पर दुकानदारों ने डाला डाका…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खरसिया में पीडीएस दुकानों में भारी फर्जीवाड़ा… गरीबो के हक के चांवल,शक्कर,चना पर दुकानदारों ने डाला डाका… विधानसभा चुनाव में बन सकता है बड़ा मुद्दा….मंत्री की छबि खराब कर रहे भ्रस्ट खाद्य अधिकारी

*खरसिया/रायगढ़* एक ही उल्लू खाफी था बर्बाद गुलिस्तां करने को …जहां हर डाल पर उल्लू बैठे हों अंजाम गुलिस्तां क्या होगा यह कहावत इन दिनों खरसिया खाद्य विभाग पर खूब फिट रहा है। खरसिया तहसील मुख्यालय के ग्राम पंचायत मदनपुर के सैकड़ो महिला पुरुष हितग्राहियों के द्वारा खरसिया एसडीएम के नाम लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए मीडिया को बताया कि राशन दुकान संचालको के द्वारा पूर्व में हितग्राहियों के हिस्से के चांवल को स्टॉक दिखाया गया किंतु ग्राहकों को लेप्स हो जाने की बात कहकर वितरण नही किया गया था किन्तु वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा पीडीएस दुकानों में रिकार्ड में दिखाए जा रहे स्टॉक को लेप्स कर दिया गया है। जिससे प्रत्येक दुकानों में लगभग 50 से 200 क्विंटल तक चांवल को लेप्स किये जाने की जानकारी मिल रही है। तहसील मुख्यालय मदनपुर के सैकड़ो हितग्राहियों के कार्ड में 50 किलो चांवल 2 किलो शक्कर एवं 2 किलो चना की एंट्री करते हुए हितग्राहियों से 20 -35 रु लेकर मात्र 20 किलो चांवल,1 किलो चना एवं 1 किलो शक्कर वितरण किया जा रहा है। जिससे महिला हितग्राहियों में भारी आक्रोस देखने को मिला। भारी संख्या में ठगी के शिकार हुए हितग्राहियों के द्वारा शिवसेना खरसिया अध्यक्ष पिंटू यादव,बीजेपी नेता मोहन गबेल के नेतृत्व में खरसिया एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

*🥊फूड इंस्पेक्टर नही उठाते है फोन* खरसिया तहसील में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर बनमाली यादव को उक्त मामले एवं दर्जनों सोसायटी में आज दिनांक तक चांवल नही पहुंचने एवं जहाँ पहुंच चुका है उक्त दुकानों में फर्जीवाड़ा खुलेआम किये जाने खरसिया शहरी क्षेत्र में भी अनेक पीडीएस दुकानों में गड़बड़ी की शिकायत एवं जानकारी के लिए फ़ोन लगाने पर उनके द्वारा फोन नही उठाया गया जिससे शासन का पक्ष नही मिल पाया है।

*🥊आरटीआई कार्यकर्ता ने कलेक्टर रायगढ़ से की है शिकायत-फूड इंस्पेक्टर ने जांच एवँ कार्यवाही लटकाया*

खरसिया क्षेत्र में पूर्व में केंद्र सरकार द्वारा हितग्राहियों को फ्री चांवल वितरण के लिए आबंटित किया गया था जिसे भी प्रति हितग्राही लगभग 50 किलो लगभग चांवल का वितरण नही किया गया था बल्कि उसे खुले बाजार एवँ राइस मिलरों को बेच दिया गया था। उक्त मामले की शिकायत एवं जांच उपरांत कार्यवाही के लिए कलेक्टर रायगढ़ को पूर्व एल्डरमेन एवं आरटीआई कार्यकर्ता शशिभूषण साहू के द्वारा पत्राचार करते हुए कार्यवाही की मांग की गई थी। गंजपिछे सहित खरसिया शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो हितग्राहियों के द्वारा भी कार्यवाही के लिए मांग किया गया था। किन्तु खरसिया फूड इंस्पेक्टर बनमाली यादव के द्वारा न तो कोई कार्यवाही ही किया जा रहा है न ही कोई जवाब दिया जा रहा है। जिससे कारण घोटाले में लिप्त पीडीएस दुकान संचालको के हौसले बुलंद है। जो लगातार गड़बड़ी एवँ मनमानी करने पर आमादा है।

*🥊खरसिया एसडीएम के कारण बताओ नोटिस के बाद भी बेख़ौफ़ दुकानदार* कहतें है सैंया भये कोतवाल तो फिर डर काहे का 15 साल तक पीडीएस चांवल के माध्यम से चांवल वाले बाबा के रूप में अपनी पहचान बनाई एवं सत्ता में काबिज रहे। लेकिन लंबे अंतराल के बाद पूर्ण बहुमत से वर्तमान में छत्तीसगढ़ की सत्ता सम्हाल रहे भूपेश बघेल सरकार की छबि उन्ही के मातहत कर्मचारियों एवँ अधिकारियों के द्वारा खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। खरसिया विधायक एवं मंत्री का छबि भी उक्त कर्मचारियों एवँ अधिकारियों के द्वारा घोटाले को संरक्षण दिए जाने से खराब हो रही है।

*🥊विधानसभा चुनाव में बन सकता है बड़ा मुद्दा*
खरसिया तहसील के अधिकतर ग्राम पंचायतों एवं खरसिया शहरी क्षेत्र के अनेक दुकानों में आज तक पीडीएस चांवल का वितरण शुरू नही किया जा सका है। अनेकों दुकानों में आज तक चांवल की सप्लाई भी नही हो पाया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रो में हितग्राहियों में भारी आक्रोस दिखाई दे रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031