नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नव विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति, सास, ससुर गिरफ्तार.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

नव विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति, सास, ससुर गिरफ्तार..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

● *नव विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति, सास, ससुर गिरफ्तार*…..

● *”दहेज हत्या” के अपराध में भेजे गये रिमांड पर, खरसिया थाना क्षेत्र की घटना*…..

*रायगढ़* । आज दिनांक 10.11.2022 को एसडीओपी खरसिया श्रीमती निमिषा पाण्डेय द्वारा थाना खरसिया के दहेज हत्या के आरोपी नव विवाहिता के पति मुरलीधर पटैल, ससुर ओमप्रकाश पटैल, सास फिरन बाई पटैल ग्राम पामगढ थाना खरसिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

नव विवाहिता जागेश्वरी पटैल पति मुरलीधर पटैल उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम पामगढ थाना खरसिया के द्वारा दिनांक 04.10.2022 को फांसी लगाकर आत्महत्या मामले में मृतिका के ससुर द्वारा थाना खरसिया को सूचना दिया गया । नव विवाहिता के आकस्मिक मृत्यु की जांच कार्यपालक दण्डाधिकारी की उपस्थिति में कार्यवाही किया गया तथा मृतिका के माता-पिता के बयान दर्ज किये गये, कथन पर दहेज की मांग को लेकर मृतिका को प्रताडित करना पाये जाने से मर्ग जांच से दिनांक 08.11.2022 को मृतिका के पति, सास एवं ससुर पर धारा 304 बी 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एसडीओपी खरसिया द्वारा मामले में विवेचना दरम्यान आज तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, तीनों की अपराध में संलिप्तता पाये जाने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930