नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *खरसिया डोमनारा क्षेत्र में सागौन जंगल की अवैध कटाई…..जांच में पहुंची डीएफओ रायगढ़…. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*खरसिया डोमनारा क्षेत्र में सागौन जंगल की अवैध कटाई…..जांच में पहुंची डीएफओ रायगढ़….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*खरसिया डोमनारा क्षेत्र में सागौन जंगल की अवैध कटाई…..जांच में पहुंची डीएफओ रायगढ़……*

*खरसिया रेंजर गोकुल यादव की लापरवाही….लंबे समय से बीट गार्ड महेंद्र भारद्वाज के डोमनारा बीट में नही रहने से हुई अवैध कटाई की घटना*

*🛑खरसिया/रायगढ़🛑* खरसिया डोमनारा बीट में बेशकीमती सागौन के लगभग 50 से अधिक पेड़ो की कटाई का मामला पर्दाफ़ाश न्यूज के द्वारा खुलासा किया गया था। पर्दाफ़ाश न्यूज के खबर के बाद आज रायगढ़ वन विभाग की डीएफओ मौका जांच करने के लिए खरसिया वन परिक्षेत्र पहुंची जहाँ पर पहले खरसिया बोतलदा क्षेत्र में अवैध बोल्डर वन क्षेत्र से खनन एवं परिवहन करने वाले 1 ट्रेक्टर को जब्त कर अग्रिम कार्यवाही के लिए खरसिया लाया गया । बरगढ़ खोला के डोमनारा क्षेत्र के जंगल मे 50 से अधिक सागौन पेड़ों के अवैध कटाई का निरीक्षण किया गया जहाँ पर काटे गए पेड़ों की ठूंठ की गिनती उपरांत नम्बरिंग किया गया। पूरे मामले में बीट गार्ड महेंद्र भारद्वाज का स्टाफ क्वार्टर डोमनारा में होने के बावजूद अन्य स्थान पर किराये में रहने एवं बीट में गश्त नही करने के कारण लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद होना पाया गया। वही खरसिया के रेंजर गोकुल यादव की लचर व्यवस्था के कारण उक्त अवैध कटाई की वारदात हुई है। इस पूरे मामले में डीएफओ द्वारा क्या कार्यवाही की गई यह खुलासा नही हुआ है। लेकिन 50 से अधिक बेशकीमती सागौन पेड़ो की कटाई का मामला सामने आने के बाद बीट गार्ड एवं रेंजर के विरुद्ध कार्यवाही की तलवार जरूर लटक रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930