नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ.राजू पांडेय का असामयिक निधन छत्तीसगढ़ साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति – विकास केडिया – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

डॉ.राजू पांडेय का असामयिक निधन छत्तीसगढ़ साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति – विकास केडिया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

डॉ.राजू पांडेय का असामयिक निधन छत्तीसगढ़ साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति – विकास केडिया

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ साहित्य जगत के महान साहित्यकार स्व.पंडित मुकुटधर पांडेय और स्व.पंडित लोचन प्रसाद पांडेय परिवार के नई पीढ़ी के युवा धरोहर, नामचीन लेखक और स्वतंत्र पत्रकार डॉ. राजू पांडेय जी के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए युवा भाजपा नेता व पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास केडिया ने इसे छत्तीसगढ़ राज्य साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

युवा भाजपा नेता ने कहा कि डॉ.राजू पांडेय नई पीढ़ी के युवा साहित्यकारों, लेखकों और स्वतंत्र पत्रकारिता करने वालों के लिए एक आदर्श व्यक्तित्व थे जिनके लेख नियमित रूप से देश-प्रदेश के नामी-गिरामी अखबारों और पत्रिकाओं में छपा करते थे। आगे भाजपा नेता ने डॉ.राजू पांडेय के असामयिक निधन पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ.राजू पांडेय जी अपने स्वतंत्र लेखों के माध्यम से रायगढ़ जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का जो कार्य किया, उसके लिए रायगढ़ सदैव उनका ऋणी रहेगा, और दुख की इस असीम घड़ी में मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतृप्त परिवार को इस महान दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और ईश्वर मृत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930