नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से किया मुलाकात…. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से किया मुलाकात….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। बता दें कि अरुण साव ने प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की है।

प्रदेश बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष अरूण साव कल शनिवार को पहली बार दिल्ली से रायपुर आ रहे हैं। भाजपा ने उनके रायपुर से बिलासपुर तक भव्य स्वागत की तैयारी की है। कल दोपहर माना पहुंचने के बाद एयरपोर्ट के बाहर भव्य स्वागत किया जाएगा। वहां से वे एकात्म परिसर आएंगे, बीच रास्ते में जगह जगह स्वागत होगा। 5 बजे जयस्तंभ चौक पर तिरंगा अभियान में शामिल होने के बाद ठाकरे परिसर जाएंगे और पदभार ग्रहण करेंगे। रात्रि विश्राम ठाकरे परिसर में ही करेंगे। अगले दिन सुबह 10 बजे पीसी के बाद बिलासपुर रवाना होंगे। रास्ते में 13 जगह स्वागत का कार्यक्रम तय किया गया है।

बता दें कि अरुण साव 53 साल की उम्र में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। साव वर्तमान में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। अरुण साव एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भी रह चुके हैं। वह हाईकोर्ट में उप महाधिवक्ता रहे हैं। इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930