नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राहुल का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कमिश्नर एवं आईजी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

राहुल का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कमिश्नर एवं आईजी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राहुल का हाल जानने अस्पताल पहुंचे संभागायुक्त एवं आईजी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

राहुल का हाल जानने अस्पताल पहुंचे संभागायुक्त एवं आईजी
शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

बिलासपुर 15 जून 2022/कमिश्नर डॉ. संजय अलंग एवं आईजी श्री रतनलाल डांगी ने आज अपोलो अस्पताल का दौरा कर राहुल के स्वास्थ्य का जायजा लिया। लगभग 105 घंटे तक बोरवेल में फंसे जांजगीर जिले के ग्राम पिहरीद निवासी राहुल साहू का अत्याधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त अपोलो अस्पताल में

विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। आज यहां अस्पताल में राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग एवं आई जी श्री रतन लाल डांगी पहुंचे। उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य एवं इलाज की जानकारी ली और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के निर्देशों के अनुरूप बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में राहुल के माता-पिता एवं

परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। संभागायुक्त डॉ. अलंग ने राहुल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राहुल ने बहुत हिम्मत दिखाई। गौरतलब है कि राहुल साहू को कल 60 फीट गहरे बोरवेल से सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया । ग्रीन कॉरीडोर बनाकर उसे देर रात अपोलो अस्पताल लाया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि राहुल की स्थिति अभी स्थिर है और वह खाना खा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930