नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला, अब पुलिस के शिकंजे में..सरकंडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार…. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला, अब पुलिस के शिकंजे में..सरकंडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला, अब पुलिस के शिकंजे में..सरकंडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार


बिलासपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धी प्रधान मंत्री आवास योजना मकान दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों का धोखाधड़ी करने वाली सुमन रात्रे को सरकंडा पुलिस ने महाराष्ट्रा से गिरफ्तार किया है , एक पीड़ित व्यक्ति ने दुखी होकर कर ली थी आत्महत्या।

बिलासपुर :- सरकन्डा थाना पुलिस महकमे की लाजवाब कोशिश के तहत प्रधान मंत्री आवास योजना मकान दिलाने के नाम पर आम जनता से लाखों की धोखाधड़ी करने वाली मुख्य आरोपी सुमन रात्रे को महाराष्ट्रा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी महिला सुमन रात्रे ने सैकड़ों लोगो को आवास दिलाने के नाम पर नगर निगम का फर्जी रसीद बनाकर के लाखों रुपयों की ठगी की है, इस धोखाधड़ी के खेल के चलते एक पीड़ित ने हताश ओर मयुस होकर आत्महत्या भी कर लिया था, सरकन्डा पुलिस ने आरोपी महिला सुमन रात्रे के खिलाफ 420 एवं 306 की धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

प्रधान मंत्री आवास के मकान दिलाने के नाम पर आरोपी महिला सुमन रात्रे ने सैकड़ो लोगों को अपने इस जाल मे फसाया,बकायदा एक समाज सेवी संस्था बनाकर समाजसेवी कार्य करने का झांसा देकर लगभग 2 दर्जनों से भी अधिक संख्या मे लोगों को नौकरी पर रखा और उन्के द्वारा हर वार्ड हर मोहल्लों मे जाकर प्रधान मंत्री आवास दिलाने के नाम पर फॉर्म जमा कराना शुरु कर दिया गया.।

सुमन रात्रे की यह जालसाज टीम भोले भाले लोगों को यह झांसा देकर फ़ार्म भरवाने लगी की वह उन्हे नगर निगम द्वारा आवास का मकान दिलवाय्ंगे, इस प्रकार सुमन रात्रे की इस टीम के झांसे मे फंस कर सैकड़ो लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई दाव पर लगा दी,बाद मे जब लोगों को उन्के सपनो का अशियाना नही मिला तब लोगों इस धोखाधड़ी का विरोध किया, लोगों द्वारा विरोध किये जाने पर जब यह मामला नगर निगम तक पहुंचा तब यह बात सामने आई की मकान के नाम पर जो रसीद उन्हे दी गई है वह फर्जी है,

यह जानकारी मिलने तत्पश्चात सिविल लाईन थाना सरकन्डा थाना समेत शहर के अलग अलग थानों मे आरोपी महिला सुमन रात्रे के खिलाफ धोखाधड़ी जालसाजी की मामला दर्ज किया गया, इस मामले मे पुलिस के द्वारा तेजी से की गई कार्यवाही एवं छानबीन मे लगभग 1 दर्जन से भी अधिक आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे हैं पुलिस के द्वारा पकड़े गये लोगों की जानकारी मिलते ही पकड़े जाने के डर से मुख्य आरोपी महिला सुमन रात्रे शहर से फरार हो गई थी, लेकिन बिलासपुर सरकन्डा पुलिस की जोड़तोड़ कोशिश के तहत आरोपी सुमन रात्रे को महाराष्ट्रा से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पुरे मामले मे एक बेगुनाह ने अपनी जान भी गवाई,

पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी महिला सुमन रात्रे ने एक व्यक्ति से पैसे लिये थे ओर जब उस व्यक्ति को यह पता चला की उसके साथ धोखाधड़ी हुआ है तो उसने सुमन रात्रे से इसका विरोध करते हुये अपने पैसे वापस देने की मांग की जिसमे उसे कोई भी जवाब नही मिला जिसके कारन उसने हताश ओर मायुस होकर आत्महत्या कर ली थी, इस मामले मे सरकन्डा पुलिस ने आरोपी महिला सुमन रात्रे के खिलाफ धारा 420 एवं 306 के तहत कार्यवाही की थी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031