नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा के कोमल जंघेल को हरा दिया है।—कांग्रेस ने जीत के 24 घण्टे में जिला बनाने की थी घोषणा.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा के कोमल जंघेल को हरा दिया है।—कांग्रेस ने जीत के 24 घण्टे में जिला बनाने की थी घोषणा..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राजनांदगांवः खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा के कोमल जंघेल को हरा दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक जमकर जश्न मना रहे हैं।

यशोदा वर्मा ने कोमल जंघेल को 20,067 वोटों के अंतर से हराया। खैरागढ़ में 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसके बाद आज सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई। इसके बाद ईवीएम से गिनती शुरू हुई। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा मतगणना के पहले चरण से ही आगे चल रही थीं और बीजेपी प्रत्याशी कोमल जंघेल दूसरे नंबर पर थे।

यशोदा वर्मा को जानें
यशोदा वर्मा राजनांदगांव जिला पंचायत की पूर्व सदस्य और खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष हैं। गृह ग्राम देवारीभाट से सरपंच के रूप में राजनीतिक सफर शुरू करने वाली यशोदा फिलहाल लोधी समाज की महिला विंग की जिलाध्यक्ष भी हैं। मूल रूप से किसान परिवार से जुड़ी यशोदा के पति नीलांबर वर्मा कांग्रेस में सक्रिय सदस्य हैं। उपचुनाव जीतने के बाद अब यशोदा वर्मा को करीब डेढ़ साल तक विधायकी का मौका मिलेगा क्योंकि 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव होंगे।

बीजेपी प्रत्याशी कोमल जंघेल ने कहा कि “जनता का जनादेश स्वीकार्य है लेकिन खुशी इस बात की है कि हमारे कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पांच दिन कैंप करना पड़ा। सरकारी तंत्र का उपयोग कर कांग्रेस ने चुनाव जीता है। हम हारे नहीं, जनता के बीच रह कर कार्य करेंगे। बीजेपी आलाकमान का इस सहयोग और विश्वास जताने के लिए धन्यवाद।”

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ विधायक देवव्रत सिंह का 4 नवंबर 2021 को 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण हो गया था। देवव्रत सिंह के निधन के बाद से खैरागढ़ विधानसभा सीट खाली हुई थी। 12 अप्रैल को हुए खैरागढ़ उपचुनाव में 77.84% मतदान हुआ था। उपचुनाव में कांग्रेस से यशोदा वर्मा तो बीजेपी से कोमल जंघेल और जोगी कांग्रेस से नरेंद्र सोनी समेत कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

आणखी कथा

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

You May Have Missed