नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इन मुद्दों पर की बात – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इन मुद्दों पर की बात

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इन मुद्दों पर की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने बताया कि उनकी किन मुद्दों पर बात हुई. उन्होंने CRPF और GST जैसे मुद्दों पर अमित शाह से चर्चा की.

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल इस वक्त दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इससे पहले छत्तीसगढ़ CMO ने उनके इस दौरे की जानकारी दी थी. छत्तीसगढ़ CMO ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि CM बघेल गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य के संसाधनों पर GST प्रणाली के प्रभाव, नक्सल प्रभावित जिलों के विकास और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ समन्वय पर चर्चा करेंगे.

गृह मंत्री से इस मामले में हुई बात

अमित शाह से मुलाकात करने के बाद CM भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने गृह मंत्री से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की. छत्तीसगढ़ से CRPF के लिए लगभग 11,000 करोड़ रुपये का भुगतान काटा गया. मैंने छूट का अनुरोध किया, ठीक उत्तर-पूर्व की तरह. 2021 में सभी नक्सल प्रभावित राज्यों को विशेष सहायता बंद कर दी गई थी. मैंने फिर से शुरू करने का अनुरोध किया.

प्री-फैब्रिकेटेड स्टील ब्रिज की मंजूरी की मांग

साथ ही उन्होंने कहा, ‘मैंने अनुरोध किया कि केंद्र हमें प्री-फैब्रिकेटेड स्टील ब्रिज के लिए अनुमति दे. पिछली बैठक में हमें मौखिक अनुमति मिली थी लेकिन सहमति अभी तक नहीं दी गई है.’

इसके अलावा उन्होंने कहा कि GST कंपेन्सेशन सिस्टम जून में खत्म होने जा रहा है. इसका राज्यों पर असर पड़ेगा. मैंने गृह मंत्री से इस मामले को भी देखने का अनुरोध किया.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930