नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में हो रही लापरवाही पर केंद्रीय मंत्री ने केंद्र एवं छत्तीसगढ़ के एन एच अधिकारियों तथा ठेकेदारों की बैठक। सांसद श्रीमती गोमती साय बैठक में रही उपस्थित। – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में हो रही लापरवाही पर केंद्रीय मंत्री ने केंद्र एवं छत्तीसगढ़ के एन एच अधिकारियों तथा ठेकेदारों की बैठक। सांसद श्रीमती गोमती साय बैठक में रही उपस्थित।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में हो रही लापरवाही पर केंद्रीय मंत्री ने केंद्र एवं छत्तीसगढ़ के एन एच अधिकारियों तथा ठेकेदारों की बैठक।
सांसद श्रीमती गोमती साय बैठक में रही उपस्थित।

जशपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गड़करी ने रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के द्वारा दिये गए पत्र पर कार्यवाही करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकारियों तथा ठेकेदारों की बैठक ली। जिसमे रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 153 सराईपाली – सारंगढ़ – रायगढ़ मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग 49 क्रमांक मसनियाकला से रेंगारपाली एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 अम्बिकापुर – पत्थलगांव – कुनकुरी के निर्माण में हो रही देरी, गुणवत्ता में कमी एवं लापरवाही की बात रखी।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गड़करी ने बैठक में उपस्थित केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकारियों से जानकारी ली। एवं ठेकेदारों से भी बात कर सड़क निर्माण में हो रही देरी एवं आ रही तकनीकी रुकावट को दूर तत्काल करने का निर्देश दिया। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 153 सराईपाली – सारंगढ़ – रायगढ़ मार्ग के ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेट करने की कार्यवाही व नए ठेकेदार को कार्य देने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के प्रस्ताव रायगढ़ रिंग रोड, रायगढ़ से धरमजयगढ़ मार्ग, लावाकेरा से लुड़ेग मार्ग, कुनकुरी से तपकरा मार्ग एवं जशपुर से मनोरा, सन्ना, पंडरापाट, सामरबहार, मैनी, बतौली मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल करने के लिए तकनीकी प्रक्रिया अपना कर कार्य पूरा करने के भी निर्देश जारी किए गए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930