नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायगढ़ – जशपुर जिले में रेल विस्तार हेतु सांसद गोमती साय मिली केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

रायगढ़ – जशपुर जिले में रेल विस्तार हेतु सांसद गोमती साय मिली केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ – जशपुर जिले में रेल विस्तार हेतु सांसद गोमती साय मिली केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से

फरसाबहार। रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने लोकसभा सत्र के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर लोकसभा क्षेत्र के रायगढ़ एवं जशपुर जिला में नवीन रेल लाइन के विस्तार और रायगढ़ रेलवे स्टेशन में अन्य कई आवश्यक यात्री सुविधाओं को देने के विषय मे चर्चा की। एवं पत्र सौंपते हुए बताया कि मेरे लोकसभा अन्तर्गत के जिले रायगढ़ का धरमजयगढ़ ब्लॉक को रेलवे पैसेंजर लाईन से जोड़ने हेतु सर्वे कार्य हो चुका है । धरमजयगढ़ से लैलूंगा , पत्थलगांव , फरसाबहार , दुलदुला , जशपुर होते हुये लोहरदगा तक रेल लाईन का विस्तार करना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए धरमजयगढ़ से लोहरदगा तक रेलवे लाईन का विस्तार हेतु सर्वे करावें।
दूसरा कि मेरे लोक सभा का जिला जशपुर रेल लाईन से अछूता है । जिले वासियों को रेल से सफर करने हेतु झारसुगुडा , अम्बिकापुर , रायगढ़ तथा रांची जाना पड़ता है। अतः चिनार प्रोजेक्ट के तहत झारसुगुडा से अम्बिकापुर तक नवीन रेल मार्ग की आवश्यकता है । झारसुगुडा से दुग्धी उत्तरप्रदेश जाने हेतु झारसुगुडा से तपकरा , कुनकुरी , बगीचा होते हुये अम्बिकापुर तक नवीन रेल मार्ग हेतु सर्वे करावें। इस रेल मार्ग के स्वीकृति से व्हाया अम्बिकापुर होते हुये मध्यप्रदेश के शहडोल, कटनी, जबलपुर व उत्तरप्रदेश में प्रयागराज, वाराणसी आदि जाने में सुगमता होगी ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930