नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कानन पेन्डारीः थम नहीं रहा मौत का सिलसिला.. अब भालू ने तोड़ा दम..डॉक्टर भी रोग से अंजान – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कानन पेन्डारीः थम नहीं रहा मौत का सिलसिला.. अब भालू ने तोड़ा दम..डॉक्टर भी रोग से अंजान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
बिलासपुर–—कानन पेंडारी में जानवरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिप्पो, शेरनी समेत अन्य जानवरों के बाद अब भालू ने भी सुबह दम तोड़ दिया है। आश्चर्य की बात है कि स्थानीय डॉक्टर को रोग और मौत की जानकारी भी नहीं है। यद्यपि वाइल्ड लाइफ एसओएस के डाक्टर इलियाराजा ने बताया कि भालू की मौत मौत कैनाइन हेपेटाइटी की वजह से हुआ है।
              कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन में गुरूवार की सुबह करीब 10:30 बजे चार साल के नर भालू की संदिध परिस्थियों में मौत हो गयी है। 10 दिन पहले ही एक भालू की मौत हुई थी। इसके बाद गर्भवत्ती हिप्पो और शेरनी की भी मौत हो चुकी है।
 
भरसक दबाने का प्रयास
                   गूुरूवार की सुबह  चार साल के नर भालू की मौत के बाद कानन पेन्डारी में जानवारों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। यद्यपि भालू की मौत को कनान पेंडारी प्रशासन ने भरसक दबाने का असफल प्रयास किया है। जानकारी के अनुसार नर भालू की मौत के बाद अब कानन पेन्डारी में 9 भालू बचे है। एहतियातन सभी भालुओं को अलग अलग केज में पर्यटकों से दूर रखा गया है।
डॉक्टरों को जानकारी नहीं
                सूत्रों की माने तो भालू की मौत की वजह कानन के डाक्टरों की टीम को भी नही है।कनान प्रबंधन ने इसके लिए वाइल्डलाइफ एसओएस के डाक्टर इलियाराजा से संपर्क किया। रिपोर्ट देखने के बाद आगरा में बैठे डॉक्टर ने भालू की मौत की वजह कैनाइन हेपेटिटी संक्रमण बताया। साथ ही आईवीआर बरेली लैब भेजने को कहा।
सवाल कई

पोस्टमार्टम के बाद भालू के शव का दाहसंस्कार कनान पेंडारी में ही शाम को किया गया। सभी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निगरानी में हुआ। बरहाल कानन पेन्डारी में फिर एक जानवर की मौत ने जूलॉजिकल गार्डन के प्रबंधन पर सवालिया निशान लगा दिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930