नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रजा पिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खरसिया द्वारा महिलाएं नए भारत की ध्वज वाहक कार्यक्रम हुआ आयेजित.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रजा पिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खरसिया द्वारा महिलाएं नए भारत की ध्वज वाहक कार्यक्रम हुआ आयेजित..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*📕अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रजा पिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खरसिया द्वारा
महिलाएं नए भारत की ध्वज वाहक कार्यक्रम हुआ आयेजित*

*📕75 वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर के तहत हुआ आयोजन*

*📕राजयोग से मिलती है सुख शांति एवं सफलता- ब्रह्मा कुमारी माधुरी बहन*

*📕महिला दिवस के माध्यम से नारी शक्ति का हो रहा सम्मान-राधा शर्मा-नपा अध्यक्ष खरसिया*

*📕नारी अपने आपको कमजोर न समझें -आरती वैष्णव*

*📕महिलाओं को आगे लाने के लिए परिजन करें सहयोग-नैना गबेल*

*📕खरसिया/रायगढ़📕* अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज खरसिया मरवण देवी कन्या महाविद्यालय में प्रजा पिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खरसिया द्वारा भारत देश के आजादी 75 वें वर्ष अमृत महोत्सव स्वर्णिम भारत की ओर के तहत हुआ आयोजन*महिलाएं नए भारत की ध्वज वाहक कार्यक्रम हुआ आयेजित*

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर किया गया। ब्रह्मा कुमारी माधुरी दीदी,आरती दीदी एवं मुख्य अतिथि श्रीमती राधा शर्मा अध्यक्ष नगरपालिका खरसिया, अर्चना गर्ग-अध्यक्षता ,विशिष्ट अतिथि श्रीमती आरती वैष्णव-एडिटर पर्दाफ़ाश ऑनलाइन न्यूज,नैना गबेल-प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,श्रीमती पूर्णिमा जायसवाल-जिला पंचायत सदस्य,श्रीमती मीरा जायसवाल पूर्व पार्षद नपा खरसिया, श्रीमती रीता जायसवाल पार्षद वार्ड 1,श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, श्रीमती अमिता पार्षद, श्रीमती शकुंतला राठौर पार्षद, श्रीमती कोमल अग्रवाल,श्रीमती अनसुइया मेहर पार्षद, आदि अथितियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं दुपट्टा भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम के शुरुआत में स्वागत नृत्य आरती बहन के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खरसिया के कार्यक्रम में विशेष ब्रह्मा कुमारी संगीता बहन के द्वारा राजयोग के बारे में संक्षित परिचय कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान बबिता बहन,गोल्डी बहन,डिम्पल बहन ,मुश्कान बहन आदि के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

महिला दिवस के अवसर पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में खरसिया सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं प्रजा पिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खरसिया सहित आसपास के बहन एवं भाई सम्मिलित हुए।

महिलाओं को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्षा खरसिया राधा शर्मा के द्वारा उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए सफल आयोजन के लिए संस्था के सदस्यों को बधाई दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही अर्चना गर्ग ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन के बारे में प्रकाश डालते हुए महिलाओं के अधिकार के बारे में जानकारी दिया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार आरती वैष्णव ने -कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते तत्र देवता जहां नारी का सम्मान होता है वहीं देवता भी निवास करते हैं महिलाओँ को आगे बढ़ने के लिए स्वतंत्रता दिए जाने एवं उत्साहित करने एवँ महिलाओं को अपने शक्ति को पहचानने को कहा गया।

विशिष्ठ अतिथि एवं कांग्रेस नेत्री नैना गभेल ने महिलाओं को भी आगे बढाने लगातार उत्साहित करने की बात कहते हुए अपने परिवार के द्वारा बचपन से ही लड़का -लड़की में भेद न करते हुए हमेशा से घर वालों के द्वारा उत्साहित किये जाने की बात कही गई। वर्तमान में भारत के राजनीति में महिलाओं की कम भागीदारी पर चिंता जताया गया।

कार्यक्रम के समापन के दौरान आभार प्रदर्शन के दौरान प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी माधुरी बहन के द्वारा महिलाओं को राजयोग के माध्यम से अपने आत्म शक्ति को जागृत करते हुए बाह्य समस्याओं एवं विप्पतियों से मुक्ति का मार्ग बताया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खरसिया के भाई बीके श्री किशन भाई,शिव भाई,महेश भाई,ईश्वर भाई,पुष्पेंद्र भाई,भरत भाई,आदित्य,श्यामलाल भाई,विपिन भाई,मनोज भाई ,विजय भाई, एवं बीके पुष्पा बहन जी,रीना बहन,संतोषी बहन,शांतिबहन,अहिल्या बहन,उत्तरा बहन,गंगा बहन,पूर्णिमा बहन,मुन्नी बहन,रजनी बहन,नर्मदा बहन,लेश्वरी बहन, कांता बहन,यांता बहन,चित्रा बहन,हेमा बहन,अंजली बहन,अर्चना बहन,प्रतिभा बहन,अंजू बहन,कस्तूरी बहन,सहित खरसिया ग्रामीण अंचलों से भी सैकड़ो संख्या में माताएं एवं बहनों ने उक्त उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031