नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू हो एवं पत्रकारों पर हो रही गलत एफआईआर र्रोकने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को ABPSS ने ज्ञापन सौपा। – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू हो एवं पत्रकारों पर हो रही गलत एफआईआर र्रोकने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को ABPSS ने ज्ञापन सौपा।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू हो एवं पत्रकारों पर हो रही गलत एफआईआर र्रोकने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को ABPSS ने ज्ञापन सौपा।

 

रायपुर-: रविरंजन सिंह बैकुंठपुर के पत्रकार के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्यवाही करने पर जिला बैकुंठपुर पुलिस अधीक्षक एवं पटना थाना प्रभारी को तत्काल हटाया जाने एवं पत्रकार के खिलाफ की गई गलत एफआईआर  निरस्त करने के लिए प्रदेश के गृहमंत्री से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की गई ।

प्रदेश के हर जिले में पत्रकार सुरक्षा समिति बैकुंठपुर पुलिस अधीक्षक एवं पटना थाना प्रभारी के खिलाफ मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक के नाम 14 फरवरी  को ज्ञापन सौपा गया था ।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ पत्रकारों के साथ हो रहे अन्याय की घोर विरोध एवं निंदा करता है और इसी कड़ी में आज 5 मार्च को रायपुर प्रदेश संगठन मंत्री नाहिदा क़ुरैशी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से की मुलाकात और प्रदेश के समस्त पत्रकारों पर हो रहे द्वेषपूर्ण कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा गया ।
गृहमंत्री ने दिया आश्वासन उन्होंने कहा – निश्चित ही यदि द्वेषपूर्ण कार्यवाही की गई है तो जांच उपरांत दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और मैं स्वयं इस मामले को देखता हूं ।

 

रायपुर/अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा कोरिया के पत्रकार रविरंजन सिंह के साथ द्वेषपूर्ण तरीके से की गई एफआईआर का विरोध एवं कोरिया एस.पी.एवं पटना थानाप्रभारी को तत्काल हटाया जाए और पत्रकार पर हुई एफआईआर को तत्काल निरस्त किया जाये जैसे मांगों को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी से आज प्रदेश संगठन मंत्री नाहिदा क़ुरैशी और उनकी टीम ने मुलाकात की .
क्या था मामला जानिए :-
रवि रंजन सिंह बैकुंठपुर के द्वारा सोशल मीडिया में वायरल चैट को लेकर एक लेख प्रकाशित किया गया था। जिसमें विभाग के कई कर्मचारियों के नाम सामने आए थे? जिसके चलते पुलिस अधीक्षक बैकुंठपुर की शह पर थाना प्रभारी पटना के द्वारा बिना जांच पड़ताल किये पत्रकार रवि रंजन सिंह के ऊपर फर्जी मामला दर्ज कर दिया गया और उनके निकट जनों को एक अपराधी की भाँति बिना किसी सर्च वारंट के तथा बिना दूसरे जिले के लोकल पुलिस एवं परिवार जनों को सूचना दिए, सूरजपुर जिले से लाकर पटना थाने में मार पीट की गई,जिसमे एक महिला एवं १३ वर्ष के नाबालिग बच्चे को मानसिक एवं शारिरिक क्षति पहुंची।

पत्रकार के ऊपर हुई गलत एफआईआर को तत्काल हटाने के लिए समस्त पत्रकार साथियो ने हर जिले से ज्ञापन सौंपा ,पत्रकार की गिरफ्तारी रोकने एवं पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी को भी तत्काल हटाने के लिए हर जिले से पत्रकारों ने उठायी आवाज , लेकिन उसके बाद से प्रदेश में कई अन्य जगहों पर लगातार पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार एवं बिना जांच एफआईआर होते रहे ,जो चौथे स्तभ्म का सम्मान नही करते है बल्कि उनसे द्वेष रखते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर रहे है  जिसका अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ घोर विरोध एवं निंदा करती है ।

पुलिस प्रशासन इस तरह अपने निजी शत्रुता के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल करता है तो यह कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता ।
प्रदेश के गृहमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेने का आश्वासन दिया है ।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ से प्रदेश संगठन मंत्री नाहिदा क़ुरैशी , दिनेशचंद्र कुमार , फरहान यूनुस और रमीज़ अशरफी मौजूद रहे ।

कृपया अपने मीडिया में स्थान देने का कष्ट करें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31