नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने कांग्रेस के इस अहम पद से दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी को भेजा त्यागपत्र – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने कांग्रेस के इस अहम पद से दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी को भेजा त्यागपत्र

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने कांग्रेस के इस अहम पद से दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी को भेजा त्यागपत्र

ताम्रध्वज साहू ने कांग्रेस पार्टी के ओबीसी विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की वजह भी बताई है.

रायपुरः छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कांग्रेस पार्टी के अहम पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम केसी वेणुगोपाल को भेज दिया है. कांग्रेस ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

ओबीसी डिपार्टमेंट के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा
दरअसल, छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ताम्रध्वज साहू कांग्रेस पार्टी के ओबीसी डिपार्टमेंट के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे. बताया जा रहा है कि प्रदेश में व्यस्तता की वजह से ताम्रध्वज साहू ने पद से हटने की इच्छा जताई थी. जिस पर हाईकमान ने भी उनकी इच्छा मान ली, हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया.

यह थी इस्तीफा देने की वजह
ताम्रध्वज साहू ने कांग्रेस पार्टी के ओबीसी विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की वजह भी बताई है. उन्होंने बताया कि वह छत्तीसगढ़ में गृहमंत्री के पद की अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, ऐसे में वह कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के दायित्वों के निर्वहन के लिए समय नहीं दे पा रहे हैं, जबकि पार्टी के लिए यह काम भी बहुत जरूरी है. मंत्री पद मिलने के बाद वह विभिन्न प्रदेशों में सांगठनिक दौरे के लिए भी समय नहीं निकल पा रहे थे. ऐसे में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा हाईकमान को जताई थी.

2018 में बनाया गया था ओबीसी विंग का अध्यक्ष
पार्टी की इच्छा के हिसाब से ही मैंने कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से अपना त्यागपत्र सोनिया गांधी जी को भेज दिया है. बता दें कि ताम्रध्वज साहू को साल 2018 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए ओबीसी विभाग का अध्यक्ष बनाया था. तब ताम्रध्वज साहू दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद थे. बाद में 2018 में वह विधानसभा का चुनाव जीतकर विधायक बने और बघेल सरकार में उन्हें गृहमंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930