नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किसानों की समस्या को लेकर छग भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

किसानों की समस्या को लेकर छग भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

किसानों की समस्या को लेकर छग भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र

 

जांजगीर-चांपा । छग भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए धान खरीदी की अवधि 15 फरवरी 2022 तक बढ़ाये जाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र व्यवहार किए हैं ।

श्रीमती जूदेव ने लिखा है कि हमारा छत्तीसगढ़ जिसे “धान का कटोरा” कहा जाता है, यहाँ की लगभग 80 प्रतिशत जनसंख्या पर निर्भर है, की ओर से खरीदी का समय 01 दिसम्बर से 31 जनवरी तक निर्धारित करने के पश्चात् अल्पवधि मात्र 7 दिवस बढ़ाया गया. इस अवधि में कई बार बेमौसम बारिस और कई स्थानों में ओला वृष्टि हुई है, जिसके कारण किसान भाईयों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस अवधि में कई बार सेवा सहकारी समितियों ने धान खरीदी और टोकन जारी करना बंद कर दिया था। उपरोक्त कारणों से हमारे छत्तीसगढ़ के कई किसान भाईयों ने सेवा सहकारी समिति (धान खरीदी केन्द्र) में अभी तक अपना धान विक्रय नहीं कर पाये हैं तथा किसान भाईयों को बारदाना के लिए काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 15 फरवरी 2022 तक अवधि बढ़ाये जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किए है कि हमारे छत्तीसगढ़ के किसान भाईयों के हितों को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की अवधि 15 फरवरी 2022 तक बढ़ाये जाने की मांग किए हैं ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930