नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लड़की और लड़के के बीच विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो कॉलेज कैम्पस में हुए थप्पड़ कांड का है….. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

लड़की और लड़के के बीच विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो कॉलेज कैम्पस में हुए थप्पड़ कांड का है…..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर/एक लड़की और लड़के के बीच विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो कॉलेज कैम्पस में हुए थप्पड़ कांड का है।

बताया जा रहा है कि लड़की ने लड़के पर अभद्र टिप्पणी व अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया। इस घटना का 1 मिनट 26 सेकंड का वीडियो वहां मौजूद स्टूडेंट्स में से किसी ने बना लिया।

छत्तीसगढ़ का एकमात्र मीडिया (Media) गुरुकुल एक बार फिर चर्चे में है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) रायपुर की फिर एक घटना सामने आई है। इस बार एक वायरल हो रहा वीडियो यूनिवर्सिटी को फिर से चर्चे में लाया है ।

अश्लील मैसेज भेजने को लेकर हुआ विवाद

वीडियो के साथ एक चैट का स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है जिसमें निखिल नाम के लड़के ने कुछ लड़कियों के बारे में अभद्र टिप्पणी की।

वायरल चैट में साफ देखा जा सकता है कि लड़का कुछ लड़कियों के बारे में किसी से बातचीत कर रहा है। जिसमें निखिल कुछ लड़कियों के कैरेक्टर के बारे में टिप्पणी कर रहा है।

“थप्पड़कांड” का वीडियो हो रहा वायरल 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की पहले तो लड़की-लड़के को मोबाइल पर कुछ दिखाती है।जिसके बाद लड़का कसम खाते हुए कह रहा है कि यह मेरा नंबर नहीं है। तभी अचानक लड़की ने उसपर थप्पड़ों की बरसात कर दी।

वीडियो में दिख रहा है कि लड़की कैसे लगातार लड़के को थप्पड़ मारती जा रही है। लड़का उसे कहता है कि वह नंबर उसका नहीं है।

वीडियो में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का एक बैनर भी नजर आ रहा है जो एलेक्ट्रोनिक मीडिया विभाग में स्थित स्टूडियो के पास का है, ऐसा छात्रों का कहना है। जिससे साफ होता है कि वायरल वीडियो यूनिवर्सिटी कैंपस का ही है। वीडियो में कुछ और भी बच्चे नजर आ रहे हैं। हालांकि, वहां मौजूद बच्चों ने दोनों के बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की।

ख़बर की सत्यता जांचने के लिए जब न्यूज़ प्लस 21 की टीम की तरफ से विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के एच ओ डी HOD को फोन लगाया तब उन्होंने इसकी पुष्टि नही की और न ही कोई शिकायत प्राप्त करने की बात कही।

वही विभागाध्यक्ष जारेंद्र त्रिपाठी ने कहा है कि यदि कोई शिकायत आती है तो हम कार्रवाई करेंगे । लेकिन, वीडियो में दिख रहे विश्वविद्यालय के पोस्टर से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह विश्वविद्यालय के कैंपस का ही वीडियो है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930