नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दशहरे की पूजा विधि और उपाय……. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

दशहरे की पूजा विधि और उपाय…….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दशहरे की पूजा विधि और उपाय

 

नवरात्री के नव दिनों तक माँ दुर्गा ने अपने विविध नौ रूपों से महिसासुर की पूर्ण दैत्य सेना का नाश किया। इसीलिए माँ दुर्गा का शक्ति के रूप में दशहरा के दिन पूजन किया जाता है। माँ दुर्गा की पूजा के साथ आयुध पूजा यानि की शस्त्र पूजा की भी प्रथा सदियों पुरानी है। आज के आधुनिक युग में जब हम बात करते हैं शस्त्रों की, तो यह बताना जरूरी है की आप जो भी कार्यक्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उस कार्यक्षेत्र में उपयोग में लिए जाने वाले कोई भी उपकरण या किसी भी प्रकार के साधन आपका शस्त्र ही गिना जायेगा जैसे की वाहन, कंप्यूटर, डॉक्टर के लिए उनके उपयोगीदा साधन या फिर किसी फैक्ट्री के मशीन्स इत्यादि। आइये अब जानते हैं शस्त्र पूजा की विधि के बारे में।

जिस शस्त्र या मशीन की पूजा करनी है उस पर दूर्वा से गंगाजल से छींटकाव करें। तत्पश्च्यात कुमकुम, हल्दी, अक्षत और पुष्प चढ़ाएं। उसके बाद शस्त्र या मशीन को अगरबत्ती का धुप दिखाएं और मिठाई एवं फलादि का भोग लगाएं। अंत में आरती कर के शक्ति रूपी शस्त्र या मशीन्स को इस मंत्र के साथ नमस्कार करें।

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

शक्ति स्वरूपाय विद्महे।
महायंत्राय धीमहि।
तन्नो यन्त्र प्रचोदयात।।

आइये अब जानते हैं कुछ ऐसे विशिष्ट प्रयोग जिसको दशहरा के दिन पर करने से आपके जीवन से संबंधित बहुत विविध दुविधाओं में से आपको निजात मिल सकता है।

विशेष उपाय

शनि, राहू या केतु जनित कोई समस्या हो, कोई ऊपरी बाधा हो, बनता काम बिगड़ रहा हो, कोई अनजाना भय आपको भयभीत कर रहा हो अथवा ऐसा लग रहा हो कि किसी ने आपके परिवार पर कुछ कर दिया है, तो इसके निवारण के लिए दशहरे के दिन एक पानी वाला और
चोटी वाला नारियल लेकर उसे काले कपड़े में लपेटें। काले तिल, उड़द की दाल तथा 1 कील के साथ उसे बहते जल में प्रवाहित करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728