नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लखीमपुर के किसानों का दर्द बांटेगी कांग्रेस, छत्तीसगढ़ और पंजाब सरकार ने किया UP से ज्यादा मदद का ऐलान…… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

लखीमपुर के किसानों का दर्द बांटेगी कांग्रेस, छत्तीसगढ़ और पंजाब सरकार ने किया UP से ज्यादा मदद का ऐलान……

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लखीमपुर के किसानों का दर्द बांटेगी कांग्रेस, छत्तीसगढ़ और पंजाब सरकार ने किया UP से ज्यादा मदद का ऐलान

 लखनऊ उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री की गाड़ी से कुचलकर मारे गए किसानों के परिवारों के लिए पंजाब और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने भी आर्थिक मदद का ऐलान किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए कहा कि मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। उन्होंने घटना की कवरेज के दौरान मारे गए पत्रकार के परिवार को भी 50-50 लाख रुपए देने की बात कही है।

दोनों राज्य मारे गए किसानों और पत्रकार के परिवार को कुल 1 करोड़ रुपए की सहायता देंगे। योगी सरकार पहले ही 47-47 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देने का ऐलान कर चुकी है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए लखनऊ में लैंड करने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ”हम मारे किए किसानों के परिवारों के साथ हैं। पंजाब सरकार की ओर से मैं पत्रकार सहित मारे गए लोगों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए देने का ऐलान करता हूं।”

चन्नी के साथ खड़े छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी किसानों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ”छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मैं हिंसा में मारे गए किसानों और पत्रकार के परिवारों को 50-50 लाख रुपए देने का ऐलान करता हूं।”

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। चार किसानों के अलावा तीन बीजेपी कार्यकर्ता और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के ड्राइवर की मौत हो गई थी। इस दौरान घायल हुए पत्रकार रमन कश्यप ने भी अगले दिन दम तोड़ दिया था। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930