नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , FIR Against Javed Akhtar: RSS पर दिए गए बयान को लेकर जावेद अख्तर के खिलाफ एफआईआर दर्ज…. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

FIR Against Javed Akhtar: RSS पर दिए गए बयान को लेकर जावेद अख्तर के खिलाफ एफआईआर दर्ज….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

FIR Against Javed Akhtar: RSS पर दिए गए बयान को लेकर जावेद अख्तर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

FIR Against Javed Akhtar: बॉलीवुड के जाने माने गीतकार जावेद अख्तर ने कथित तौर पर आरएसएस और तालिबान को एक समान बताया था.

FIR Against Javed Akhtar: RSS पर दिए गए बयान को लेकर जावेद अख्तर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
(फाइल फोटो)

FIR Against Javed Akhtar: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर मुंबई पुलिस ने गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. उन्होंने कथित तौर पर आरएसएस और तालिबान को एक समान बताया था.

एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय अधिवक्ता संतोष दुबे की शिकायत पर मुलंद के थाने में यह प्राथमिकी दर्ज की गई है. अधिकारी के अनुसार, “भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.”

वकील ने कथित तौर पर आरएसएस के विरुद्ध “गलत और अपमानजनक” बयान देने के लिए पिछले महीने अख्तर को कानूनी नोटिस भेजा था. एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में 76 साल के जावेद अख्तर ने ये बयान दिया था. उन्होंने साक्षात्कार में कथित तौर पर हिंदू चरमपंथियों और तालिबान को एक समान बताया था.

दुबे ने अपनी नोटिस में दावा किया था कि इस प्रकार के बयान से अख्तर ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत अपराध किया. वकील ने कहा, “मैंने पहले जावेद अख्तर को कानूनी नोटिस भेजा था और उनसे अपने बयान पर माफी मांगने को कहा था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. अब मेरी शिकायत के आधार पर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.”।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930