संगठनात्मक कार्यों की श्रेष्ठता ही भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान है-पवन साय…..
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संगठनात्मक कार्यों की श्रेष्ठता ही भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान है-पवन साय
प्रदेश स्तर के नेताओं ने धरमजयगढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
रायगढ़-भारतीय जनता पार्टी धरमजयगढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक विगत दिनों धरमजयगढ़ में सम्पन्न हुआ।इस बैठक में प्रदेश स्तर के नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला,विगत 15 दिनों से इस बैठक की तैयारी जिला भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही थी।जिला स्तर के नेताओं को धरमजयगढ़ विधानसभा के प्रत्येक शक्तिकेन्द्रों में बैठक लेकर मतदान केंद्र स्तर के गठन की समीक्षा लेने को कहा गया था जिससे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया जा सके।29 सितंबर को प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा,प्रदेश महामंत्री किरण देव सिंह,प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी,रायगड़ जिले के संगठन प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा के मंत्री विजय शर्मा, जिले के सह प्रभारी संगठन विकास महतो,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजेश शर्मा,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विवेक रंजन सिन्हा, जिला भाजपा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,जिला महामंत्री द्वय अरुण धर दीवान, सतीश चंद्र बेहरा,धरमजयगढ़ विधानसभा के छयों मंडल के प्रभारी में आलोक सिंह,चंद्रप्रकाश पांडे(बब्बल),श्रीमती शांता साय, रमेश चंद्र बेहरा के विशेष आतिथ्य में बैठक दीप प्रज्वल्लन के साथ प्रारंभ की गई। उसके बाद महिला मोर्चा की महामंत्री शिल्पा भगत के द्वारा राष्ट्रीय गीत गाया गया।कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ एवं पुष्प मालाओं से अपने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।उद्धबोधन के क्रम में सर्वप्रथम जिला भाजपा के उर्जावान अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने बैठक की प्रस्तावना एवं विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक वृत रखा,शक्तिकेन्द्र की जानकारी ,मतदान केंद्र की सम्पूर्ण जानकारी बैठक में नेताओं के समक्ष रखी।जिलाध्यक्ष ने अपने ओजपूर्ण उद्बोधन में जिला भाजपा की गतिविधियों से नेताओं को अवगत भी कराया।उद्बोधन के अगले क्रम में जिले के संगठन प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा के मंत्री विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ,विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं को दिए गए लक्ष्य की पूर्ति पर संतोष प्रगट करते हुवे कार्यकर्ताओं से आहवाहन किया कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने कोरोना काल मे गरीबों के मदद के लिए सभी बी पी एल कार्डधारियों को 5 किलो राशन अतिरिक्त उपलब्ध कराने के राशन की व्यवस्था की परन्तु प्रदेश के कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार की वजह से राशन दुकानों में उक्त राशन की बंदरबाट कर दी गई।इसी विषय को लेकर हमे हर सरकारी राशन दुकान के आगे 9 एवं 10 अक्टूबर को सशक्त विरोध प्रदर्शन करना है।आप सभी कार्यकर्ता इस विषय को गंभीरता से लेते हुवे इस कार्यक्रम को भी सफल बनाए।इस कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत सदस्य एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामनाथ बैगा,धरमजयगढ़ मंडल के अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव को प्रभारी भी बनाया गया है।उद्बोधन के अगले क्रम में प्रदेश संगठन के महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे शक्ति केंद्रों,मतदान केंद्रों,पालक एवं बीएल 2 के कार्यों के विषय मे विस्तार से समझाते हुवे इनकी सार्थकता समझाई।अब तक के कार्यों की समीक्षा करते हुवे संगठन की सतत चलने वाली प्रक्रिया के महत्व को कार्यकर्ताओं को बताया।प्राकृतिक व्यवहार के धनी,संगठन शिल्पी ,मृदुभाषी पवन साय को कार्यकर्ताओं ने बड़ी गंभीरता से सुना।प्रदेश महामंत्री किरण देव सिंह जी ने अपने उद्धबोधन में सेवा ही संगठन विषय को विस्तार से बताया।भारतीय जनता पार्टी प्रारंभ से ही अंत्योदय के सिद्धांत को मानती आई है,जब तक समाज के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक विकाश व सहयोग नही पहुच पाता तब तक संपूर्ण विकास की।परिकल्पना सार्थक नही हो सकती।देश के प्रधान सेवक, हम सब के नेता आदरणीय मोदी जी भी इसी संकल्प शक्ति के साथ आगे बढ़ रहे है हम सभी कार्यकर्ताओं का यह मूल उद्देश्य होना चहिए की हम उनके इन महान उद्देश्य की पूर्ति में सहायक बने।इसलिए राष्ट्रीय नेतृत्व ने मोदी जी के जन्मदिन से लेकर 7 अक्टूबर तक जब उन्हें जनसेवक के रूप में पूरे 20 वर्ष हो जाएंगे उस तिथि तक सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाए जा रहे है।प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष ओजस्वी वक्ता शिवरतन शर्मा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में बैठक को संबोधित किया एवं कहा कि अब समय आ गया है कि जब इस विकास विरोधी सरकार के निकम्मे पन को जनता जनार्दन के समक्ष ले जाकर इन्हें जनता के प्रति जवाबदार बंनाने की भरपूर कोशिश की जाए।उन्होंने आगे कहा कि एक श्रेष्ठ कार्यकर्ता की पहचान उनके संगठनात्मक कार्यों से ही कि जा सकती है।बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को मोदी एप्प डाउनलोड कराया गया।समापन भाषण एवं आभार प्रदर्शन यूथ आइकन ,प्रदेश भाजपा के मंत्री एवं जिले के लोकप्रिय नेता ओपी चौधरी ने किया।धरमजयगढ़ कार्यकर्ता बैठक को सफल बनाने के लिए ओपी चौधरी स्वयं दो तीन बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को उत्साहित किए।आज की बैठक में विधानसभा के सभी शक्तिकेन्द्र प्रभारी,शक्तिकेन्द्र संयोजक,पालक के अलावा पूर्व प्रत्याशि व जिला भाजपा की मंत्री श्रीमती लीनव राठिया,श्रीमती रजनी राठिया,शकील अहमद,रामनाथ बैगा,हरिश्चन्द्र राठिया,जनेश्वर मिश्रा,राधेश्याम राठिया,टीकाराम पटेल,महेश चेनानी, रामप्रसाद ढीमर,,श्याम बिहारी शर्मा,सुनील ठाकुर,सेवक राम पटेल,रोहणी चंद्रा,रामबिलास राठिया,विनय शर्मा,संतोष राठिया एवं धरमजयगढ़ विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष गोकुल नरायण यादव,विनय पांडे,पुनेश्वर राठिया,संजय गुप्ता,नरेश बेहरा,सहनु पैंकरा एवं युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश बेहरा उपस्थित थे। मंच संचालन जिले के महामंत्री अरुण धर दीवान ने किया।
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space