नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जशपुर नगर के दिव्यांग केन्द्र में 5 बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बिलासपुर द्वारा प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन…… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

जशपुर नगर के दिव्यांग केन्द्र में 5 बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बिलासपुर द्वारा प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन……

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में जशपुर नगर के दिव्यांग केन्द्र में 5 बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बिलासपुर द्वारा प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ विकास भवन के सामने नेहरू चौक बिलासपुर में मौन धारण कर काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से बिलासपुर सांसद अरूण साव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत उपस्थित थे।
इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से अनेक घटनाओं के साथ-साथ प्रदेश में बच्चियों एवं महिलाओं के साथ दुष्कर्म एवं छेड़ छाड़ की घटनाए बढ रही है। श्रीमती जयश्री चौकसे ने कहा कि कुछ दिन पूर्व जशपुर के दिव्यांग केन्द्र में पांच बच्चियों के साथ केन्द्र में कार्यरत कर्मचारियों ने शराब पीकर हुडदंग करते हुए बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म किया जो प्रदेश के लिए शर्मनाक है। धरना प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के आव्हान पर प्रदेश के साथ-साथ बिलासपुर जिले में भी मोर्चा की पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बहनों ने मौन धारण कर धरना प्रदर्शन किया।
मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती चौकसे ने कहा कि प्रदेश में बढते अपराध महिलाओं एवं बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ रही है जो चिंतनीय है। महिला मोर्चा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है। इसलिए सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नही है, जब प्रदेश की महिलाए एवं बच्चियां सुरक्षित नही है, तो ऐसी निकम्मी नकारा सरकार से क्या अपेक्षा की जा सकती है। मोर्चा की बहनों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि दुष्कर्म पीड़ित बच्चियों को इंसाफ मिलना चाहिए।


धरने में बिलासपुर सांसद अरूण साव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विभा राव, महिला मोर्चा जिला प्रभारी सुधा गुप्ता, वंदना जेण्ड्रे, गायत्री साहू, रूपाली गुप्ता, संगीता अग्रहरि, सवीता नामदेव, शोभा कश्यप, चंदना गोस्वामी, कंचन दुसेजा, संतोषी देवांगन पुष्पा तिवारी, पुष्पलता सिदार, संध्या चौधरी, दीपा शर्मा, अंजना वर्मा, मीना गोस्वामी, रीना गोस्वामी, पूनम शुक्ला, गंगा साहू, रश्मि साहू, शैल कश्यप, प्रभा तिवारी, ममता राई, मिनाक्षी यादव सहित महिला मोर्चा की बहने बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031