*युद्धवीर सिंह जूदेव बाबा का दुखद निधन- कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और लोगो के दिलों में राज करने वाले छोटू बाबा दुनिया को कह गए अलविदा समर्थकों में छाया मातम**
![](https://pardafash.in/honodig/uploads/2022/12/screen2.jpg)
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
![*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव "छोटू बाबा",का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..* 10 FB IMG 1632104679332](https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2021/09/FB_IMG_1632104679332.jpg)
जशपुरनगर।
छत्तीसगढ़ के तेजतर्रार और बेबाकी के लिए बहुचर्चित नेतृत्व युद्धवीर सिंह जूदेव नहीं रहे। युद्धवीर सिंह जूदेव का दुखद निधन हो गया। सोमवार तड़के लगभग 4:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली विश्वस्त सूत्रों से यह जानकारी मिली है । वे कुछ दिनों से लीवर की समस्या को लेकर परेशान थे और उनका इलाज चल रहा था। आखरी समय में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था लेकिन उन्हें बचाने में चिकित्सक सफल नहीं रहे। अंततः युद्धवीर सिंह जूदेव जिंदगी की जंग हार गए। युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन की खबर से लोग सदमे में हैं। युद्धवीर सिंह जूदेव बेबाक बोल के लिए विपक्ष में रहते हुए भी चर्चित रहे। वहीं सत्ता में कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए भी अपने राजनीतिक जीवन में विशिष्ट पहचान स्थापित की थी। बहुत ही कम उम्र में जिला पंचायत उपाध्यक्ष से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी, जिसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद दो बार चंद्रपुर से भाजपा के टिकिट पर दो बार विधायक रहे और संसदीय सचिव पहले विधायक कार्यकाल में और दूसरे विधायक काल मे बेवरेज कारपोरेशन के अध्यक्ष रहे। इसके बाद विपक्ष में रहते हुए भी दमदारी से हर एक मुद्दे पर वे बोलते रहे।
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/blnm.png)
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space