नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति देश की सबसे अच्छी फिल्म नीति साबित होगी :संस्कृति मंत्री*। *@मदारी आर्ट्स का कार्य प्रशंसनीय:अमरजीत भगत* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति देश की सबसे अच्छी फिल्म नीति साबित होगी :संस्कृति मंत्री*। *@मदारी आर्ट्स का कार्य प्रशंसनीय:अमरजीत भगत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति देश की सबसे अच्छी फिल्म नीति साबित होगी :संस्कृति मंत्री*।

*@मदारी आर्ट्स का कार्य प्रशंसनीय:अमरजीत भगत*

*असलम खान सरगुजा डेस्क न्यूज*:

-अंबिकापुर (सरगुजा) छत्तीसगढ़ प्रदेश शासन के द्वारा छत्तीसगढ़ फिल्म नीति 2021 लागू करने पर आज अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री माननीय अमरजीत भगत जी का मदारी आर्ट्स पिस्का इंटरटेनमेंट दुर्गा फिल्म, अंजली फिल्म, हामिद तीन बिंदु फिल्म, शाश्वत इंटरटेनमेंट सरगुजा फिल्म, लक्ष्य एवं एम एस, इंटरटेनमेंट वर्ल्ड सहित कई फिल्म निर्माताओं एवं कलाकारों के द्वारा अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की फिल्म नीति देश की सर्वश्रेष्ठ फिल्म नीति साबित होगी माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के मार्गदर्शन में यह फिल्म नीति बनाई गई है जो कला के सभी विधाओं के कलाकारों फिल्म निर्माताओं निर्देशकों और सभी लोगों का सहयोग करेगी अगर छत्तीसगढ़ प्रदेश में बनी हुई कोई फिल्म ऑस्कर पुरस्कार मिलता है तो उसे 5 करोड रुपए, एवं राष्ट्रीय अवार्ड सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के द्वारा दिया जाता है। तो 1 करोड़ रुपए प्रदान किया जाएगा साथ ही यहां बनने वाली फिल्में, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री, और सीरियल्स को छत्तीसगढ़ सरकार अनुदान प्रदान करेगी।

इस मौके पर मदारी आर्ट्स से आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि माननीय संस्कृति महोदय ने अभूतपूर्व कार्य किया है। हमारे प्रदेश के 21 साल का वनवास खत्म हुआ है इसके लिए हम सभी निर्माता-निर्देशक और कलाकारों के तरफ से मदारी आर्ट्स के द्वारा धन्यवाद प्रदान करता हूं मदारी आर्ट्स के द्वारा आई एम नॉट ब्लाइंड लंगड़ा राजकुमार जैसी हिंदी और अंग्रेजी भाषा में देश विदेश में चर्चित शिक्षा का संदेश देती हुई फिल्में बनाई गई है जो विनस मूवी, सिक्स सिगमा फिल्म, एम एक्स प्लेयर, सहित बहुत सारे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म में इन दिनों पूरी दुनिया में देखा जा रहा है।

साथ ही छत्तीसगढ़ शासन पर आधारित फिल्म नवा बिहान भी बहुत लोगों के द्वारा देखा जा रहा है। इस अवसर पर मदारी आर्ट्स के कृष्णानंद तिवारी, नन्हे खान, ममता रानी, जोसेफ, कुंजीलाल, दिवेश बेहरा, मनीषा सिन्हा, किरण गुप्ता, बंदना गुप्ता, वर्षा नामदेव, सरदेश महेता, सहित बहुत सारे कलाकार मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728