नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पिता को लेकर सीएम बघेल का बड़ा बयान, बोले कानून से ऊपर कोई भी नहीं – पर्दाफाश 307 Temporary Redirect

307 Temporary Redirect


nginx

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

पिता को लेकर सीएम बघेल का बड़ा बयान, बोले कानून से ऊपर कोई भी नहीं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं फिर चाहे वो मेरे 86 साल के पिता ही क्यों न हो : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 


छत्तीसगढ़ सरकार हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग, हर समुदाय के लोगों के सम्मान और उनकी भावनाओं की कद्र करती है
पिता नंदकुमार बघेल द्वारा एक वर्ग विशेष के विरूद्ध की गई टिप्पणी से सामाजिक सद्भाव को ठेस लगी है उनके इस बयान से मुझे भी दुःख हुआ है
इस सम्बंध में पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी
पिता नंदकुमार बघेल से वैचारिक मतभेद शुरू से हैं, सभी को पता है


रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि विगत दिनों उनके पिता नंदकुमार बघेल द्वारा एक वर्ग विशेष के विरूद्ध की गई टिप्पणी उनके संज्ञान में आयी है। उनकी इस टिप्पणी से समाज के एक वर्ग की भावनाओं और सामाजिक सद्भाव को ठेस लगी है उनके इस बयान से उन्हें भी दुःख हुआ है।

भूपेश बघेल ने यह स्पष्ट कहा
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि ये बात कही जा रही है कि नंदकुमार बघेल पर इसलिये कार्यवाही नहीं होगी क्योंकि वे मुख्यमंत्री के पिता हैं। भूपेश बघेल ने यह स्पष्ट कहा है कि उनकी सरकार सभी को एक ही दृष्टि से देखती है। उनके पिता नंदकुमार बघेल से उनके वैचारिक मतभेद शुरू से हैं ये बात सभी को पता है।

ऐसी गलती को माफ नहीं किया जा सकता

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि हमारे राजनीतिक विचार एवं मान्यतायें भी बिल्कुल अलग अलग हैं। एक पुत्र के रूप में मैं उनका सम्मान करता हूँ लेकिन एक मुख्यमंत्री के रूप में उनकी किसी भी ऐसी गलती को माफ नहीं किया जा सकता जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हो। उनकी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है फिर चाहे वो मुख्यमंत्री के 86 साल के पिता ही क्यों न हो।

विधिसम्मत कार्रवाई करेगी पुलिस
सीएम भूपेश बघेल ने कहा है इस सम्बंध में पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग हर समुदाय के लोगों के सम्मान और उनकी भावनाओं की कद्र करती है, सभी को एक समान महत्व देती है और सभी के मान सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना अपना कर्तव्य समझती है।

 

इधर डीडी नगर रायपुर में दर्ज हुआ FIR….

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930