नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ में व्याप्त राजनीतिक संकट पर भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के सवाल :- – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

छत्तीसगढ़ में व्याप्त राजनीतिक संकट पर भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के सवाल :-

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

छत्तीसगढ़ में व्याप्त राजनीतिक संकट पर भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के सवाल :-

1. तीन चौथाई बहुमत की सरकार को कौन अस्थिर करने की कोशिश कर रहा हैं? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्पष्ट करें।

2. विधायक अरुण वोरा का बयान कि मुखिया के निर्देश पर सभी विधायक दिल्ली जा रहे हैं, क्या इस बात को प्रमाणित नहीं करता कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम दोनों झूठ बोल रहे हैं?

3. क्या इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनभिज्ञ हैं? इतने बड़े राजनीतिक संकट के बावजूद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की कोई भूमिका नज़र क्यों नहीं आ रही?

4. छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया का ट्वीट और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का बयान कहता हैं कि छत्तीसगढ़ से किसी भी विधायक को दिल्ली नहीं बुलाया गया फिर छत्तीसगढ़ के विधायक मंत्री किसके इशारे पर दिल्ली गये हैं? कहीं खिसकती कुर्सी बचाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अंतिम शक्ति प्रदर्शन का प्रयास तो नहीं?

4. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी विधायकों के दिल्ली प्रवास पर कहते हैं कि अपने नेता से मिलने कोई भी जा सकता हैं यह ठीक भी हैं पर कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को अनुशासन की अपील करनी पड़े और पीएल पुनिया को कहना पड़े की किसी भी विधायक को नहीं बुलाया गया तब इस सवाल का जवाब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देना चाहिये कि इन्हें प्रदेश अध्यक्ष से अनुशासन की अपील क्यों कराना पड़ा?

5. भूपेश गुट के लोग कह रहे हैं कि वे विकास के लिये दिल्ली जा रहे हैं। क्या कांग्रेस के विकास की यही परिभाषा है?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2023
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930