नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *रासायनिक खाद की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना, कहा- खाद की कमी के लिए भाजपा जिम्मेदार* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*रासायनिक खाद की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना, कहा- खाद की कमी के लिए भाजपा जिम्मेदार*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्रकार असलम खान की खबर

*रासायनिक खाद की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना, कहा- खाद की कमी के लिए भाजपा जिम्मेदार*

*असलम खान रायगढ़ न्यूज़*:-

पर्दाफाश न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक एवम जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के अगुवाई में पूर्वांचल ब्लाक कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन लोइग में किया

पूरे प्रदेश में किसानों को खाद की कमी से जूझना पड़ रहा है। कांग्रेस का दावा है कि इसकी जिम्मेदार केंद्र की भाजपा सरकार है जो समय पर खाद की सप्लाय नहीं कर रही।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि किसानों को तत्काल राहत पहुंचायें और छत्तीसगढ़ को अविलंब भरपूर मात्रा में खाद मुहैया करायें इसे लेकर प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन के अफसरों को ज्ञापन भी सौंपा गया।
कांग्रेस ने दावा किया है कि राज्य सरकार ने 2021 के खरीफ सीजन के लिये केन्द्र सरकार से 11.75 लाख टन रासायनिक उर्वरकों की मांग की थी। जुलाई तक छत्तीसगढ़ को मात्र 5.26 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद दी गई। बीते 6 सालों की तुलना में इस साल खरीफ सीजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को अब तक रासायनिक उर्वरकों की आधी-अधूरी मात्रा ही मिल पाई है, जिससे राज्य में किसानों की मांग के अनुसार रासायनिक उर्वरकों की पूर्ति में दिक्कत हो रही है। छत्तीसगढ़ में खाद की कमी के लिये भाजपा की केन्द्र सरकार ही जिम्मेदार है।

आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्वांचल ब्लाक अध्यक्ष विद्याधर पटेल,शेख अनवर हुसैन,वासुदेव प्रधान,मोहम्मद अख्तर,विजय शंकर चौरसिया,अनुराग मिश्रा, कार्तिक रामसाव,सूरज पटेल,जगदीस प्रधान,बोधराम गुप्ता,युगराज चौधरी,उग्रसेन चौहान,गणेश अग्रवाल,प्रकाश अग्रवाल,रवि गुप्ता,बसंत गुप्ता,कीर्तिकेशन प्रधान,चूड़ामाणिक बारीक,जयदेव गुप्ता,सुरेंद्र गुप्ता,टीकाराम पटेल,भैरव सिह सिदार,मनोज चौहान,साधराम चौहान,नरेश नंदे, संतोष चौहान,सायरा बानो,सरोज गुप्ता,आदि कांग्रेसी उपस्तिथ रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031